एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की JDU की अहम बैठक, संजय झा ने किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड ने चुनाव की तैयारियों को लेकर रांची में अहम बैठक की जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.

Jharkhand News: झारखंड में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई जिसमें पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) भी मौजूद थे. इस बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए यह बैठक की गई है. 

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा, ''आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक थी. हमारी पार्टी का झारखंड में बड़ा आधार हमेशा से रहा है. हमारे मंत्री और विधायक होते रहे हैं. खीरू महतो झारखंड से ही हमारे राज्यसभा के सांसद हैं. झारखंड से सीएम नीतीश कुमार का लगाव है. दोनों ही एक ही राज्य रहे हैं. सहोदर भाई की तरह हैं. हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी.''

जेडीयू की ओर उम्मीद से देख रहे लोग- संजय झा
संजय झा ने इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''रांची में आज झारखंड प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुआ. इस दौरान प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार तथा आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ. बिहार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण झारखंड में भी लोग जेडीयू की ओर एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं.''

इस बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, वरिष्ठ नेता सरयू राय, बिहार सरकार के मंत्री और  झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी जी, विधायक मनोज यादव और जेडीयू प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे.

जेडीयू और बीजेपी के साथ लड़ने की चर्चा
बता दें कि झारखंड में बीजेपी इस बार गठबंधन साथियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इसको लेकर जेडीयू, एलजेपी-रामविलास और आजसू से बातचीत की चर्चा है. पिछले दिनों झारखंड में बीजेपी के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया था कि जेडीयू और आजसू से झारखंड के स्तर पर पहले चरण की बातचीत की जाएगी जबकि एलजेपी के साथ केंद्रीय नेतृत्व बात करेगा.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'हमने जो दर्द सहा, अब समय है कि BJP...', JMM कार्यकर्ताओं से कल्पना सोरेन ने की भावुक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget