एक्सप्लोरर

Latehar News: जंगली भालूओं से भिड़ गया IRB का जवान, खुद हुआ लहूलुहान लेकिन नहीं मानी हार

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के केवरकी गांव में IRB जवान पर 2 भालूओं ने हमला कर दिया. 15 मिनट के जवान ने भालूओं से लड़कर उन्हें वहां से भगा दिया. इस हमले में जवान संदीप टोप्पो गंभीर चोटें आई है.

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार में जंगली भालू ने एक आईआरबी के जवान पर हमला कर दिया. घायल होने के बाद भी आईआरबी जवान संदीप टोप्पो 15 मिनट तक दो-दो भालूओं से लड़ता रहा और उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया. संदीप टोप्पो के चेहरे और आंख में गंभीर जख्म बताए जा रहे है. जिसकी वजह से घायल जवान को रांची रिम्स रेफर किया गया है.

15 मिनट तक भालूओं से लड़ता रहा संदीप
लातेहार में भालू का हमला होने की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के केवरकी गांव निवासी संदीप टोप्पो रविवार को पास के जंगल में महुआ चुनने के लिए गया था. अचानक उस पर दो भालुओं ने हमला कर दिया, भालू के हमले से संदीप घबरा गया पर उसने हिम्मत नहीं हारी. संदीप पूरी हिम्मत और ताकत के साथ जंगली भालूओं से भिड़ गया. इस दौरान संदीप बुरी तरह से घायल भी हो गया लेकिन वह भालू से लड़ता रहा. लगभग 15 मिनट तक भिड़ंत के बाद संदीप ने कुल्हाड़ी उठा ली और अपने बचाव में भालू पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा. इधर संदीप के शोर मचाने के बाद महुआ चुन रहे आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और जोर-जोर से आवाज करने लगे. इसके बाद दोनों भालू संदीप को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए. आईआरबी जवान संदीप टोप्पो इस कदर जख्मी हो गया है कि आपबीती बताते हुए उसके चेहरे से खून रिसने लगा. 

हौसले के बल पर बचाई अपनी जान 
घटना की जानकारी जब संदीप के परिजनों को भी दी गई. जिसके बाद संदीप के पिता मिलयानुस टोप्पो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन लातेहार सदर अस्पताल से भी उसे रेफर करते हुए रांची भेज दिया गया. घायल संदीप टोप्पो के पिता ने बताया कि संदीप काफी हिम्मतवाला लड़का है. जिस प्रकार दो भालूओं ने उस पर हमला किया था,  उस परिस्थिति में सामान्य व्यक्ति तो अपने प्राणों से हाथ धो बैठता. लेकिन संदीप ने अपने हौसले के बल पर अपनी जान बचाई और जंगली भालूओं को खदेड़ दिया.

2 साल से घर में ही रह रहा है संदीप
आईआरबी जवान संदीप टोप्पो के पिता ने बताया कि संदीप आईआरबी का जवान है. लेकिन उसकी पत्नी ने 2 साल पूर्व इसको छोड़कर दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था. इस घटना के बाद संदीप काफी दुखी रहने लगा था. 2 साल से वह नौकरी करने भी नहीं गया है. घर में ही रहकर खेती-बाड़ी और अन्य कार्य करता है. आईआरबी के जवान के रूप में भले ही वह इन दिनों काम नहीं कर रहा हो पर उसका हौसला अभी भी जवानों की तरह ही बुलंद रहता है. इसी कारण भालू के हमले के बाद भी वह सुरक्षित बच सका.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: MP निशिकांत दुबे ने वायरल किया 'अश्लील' कॉल का वीडियो, अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में सीएम सोरेन के मंत्री

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget