एक्सप्लोरर

Sahibganj News: साहिबगंज में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल, डीसी ने लोगों से की शांति बनाएं रखने की अपील

Jharkhand: मंगलवार को साहिबगंज में डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ दोनों समुदाय के लोगों ने सौहार्द्र रैली निकाली थी. रैली से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई.

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी होने के कारण इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. वहीं अब 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है. इंटरनेट सेवा बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है. मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेट सेवा मंगलवार सुबह 9 बजे से ही शुरू की जानी थी, लेकिन परिस्थिति को देखते हुए इसे 12 घंटे और बढ़ा दिया गया था. इसके साथ ही मंगलवार को साहिबगंज में डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ दोनों समुदाय के लोगों ने सौहार्द्र रैली निकाली थी. रैली से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई.

आपको बता दें कि शहर के पटेल चौक में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ व आगजनी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से स्थिति अब सामान्य है. वहीं मंगलवार की सुबह एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया. देवघर के दो, पाकुड़ के एक डीएसपी सहित जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी सहित सभी दंडाधिकारी प्रत्येक चौक-चौराहे पर तैनात रहे. सुरक्षा व्यवस्था में जिला बल, जैप के जवान, आइआरबी, सैप जवान, दमकल वाहन, व्रजवाहन आदि तैनात दिखे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना से सख्ती से निबटा जा सके. डीसी ने सभी से आपसी भाईचारे को बनाये रखने व प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया. 

क्या था पूरा मामला
दरअसल, शनिवार को साहिबगंज में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की गई थी. चैती दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कुलीपाड़ा के कृष्णा नगर में कुछ लोगों ने शनिवार की शाम को पत्थरबाजी की थी. इसमें सदर एसडीपीओ सहित कुछ पुलिसकर्मी और श्रद्धालु घायल हो गए थे. इस मामले में 36 लोगों पर नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है.वहीं चैती दुर्गा मूति विसर्जन के बाद ठीक तीसरे दिन यानी सोमवार को एक बार फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई. इसके बाद बजरंग दल ने धरना देकर जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गिरिडीह में शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget