एक्सप्लोरर

INDIA Bloc Rally: 'हेमंत सोरेन ने पिछड़ों के लिए काम किया तो BJP...', केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर भड़के CM चंपई सोरेन

Loktantra Bachao Rally In Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भी पहुंचे. कल्पना सोरेन के अलावा चंपई सोरेन को भी मंच पर देखा गया.

Jharkhand News: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) अपनी पार्टी जेएमएम की ओर से इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को झूठे केस में फंसाया गया है. चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य में आदिवासियों और पिछड़ों को उठाने का काम किया गया तो बीजेपी (BJP) के पेट में दर्द होने लगा. 

चंपई सोरेन ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, '' हेमंत बाबू  को जिस जमीन के नाम पर गिरफ्तार किया गया उसका कहीं नाम नहीं है.लेकिन वहां के आदिवासी, वहां के दलित, वहां के पिछड़े वर्ग को उठाने का काम किया तो बीजेपी के पेट में दर्द शुरू हो गया है. हमारे पूर्वजों ने यही लड़ाई झारखंड में लड़ी है. ''

वोट के  जरिए बीजेपी को देंगे जवाब- चंपई सोरेन
सीएम चंपई सोरेन ने कहा, '' यहां से पूरा देश में संदेश में जाएगा कि हम सब एक हैं. तानाशाही सरकार, बीजेपी के विचार को हम प्रदेश या देश में किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे. यह संकल्प लेंगे, इसी चुनाव में वोट के माध्यम से हम लोग जवाब देंगे.''

हम संघर्ष से नहीं घबराते- चंपई सोरेन
चंपई सोरेन ने दावा करते हुए कहा, ''जिस तरह से आज  केजरीवाल का कहीं नाम नहीं है, किसी ने बोल दिया कि वह शामिल हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जो न्याय के रास्ते में जाते हैं उनको विघ्न बाधा आती है. हमलोग घबराते नहीं हैं. हमलोग संघर्ष की उपज हैं. भारत में किस तरह से लोकतंत्र बचेगा, प्रदेश का मान सम्मान बचेगा. उसके लिए काम करेंगे.  हम तानाशाही समाप्त करेंगे, लोकतंत्र बचाकर रहेंगे.''

हेमंत ने गिरफ्तारी से पहले दिया था इस्तीफ
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने चंपई  सोरेन का नाम अगले सीएम के रूप में घोषित किया था. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें- INDIA Bloc Rally: 'तानाशाही को खत्म करने के लिए...' इंडिया गठबंधन की रैली में बीजेपी पर बरसीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget