एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में वन विभाग ने सागौन लकड़ी की तस्करी को किया नाकाम, चिरान से भरी एक पिकअप को किया जब्त, तस्कर फरार

Teak Smuggling Busted In Bastar: वन विभाग के अधिकारी आर.एन शोरी गाड़ी से 2.361 घन मीटर सागौन की चिरान जब्त हुई है, जिसकी कीमत लाखों में है. वन विभाग की टीम गाड़ी मालिक की तलाश में जुट गई है.

 Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में वन कर्मचारियों (Forest Workers) के हड़ताल पर चले जाने से यहां वन तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं. सुपरहिट टॉलीवुड फिल्म पुष्पा की तर्ज पर साल (Sal Wood) और सागौन (Teak) जैसी की कीमती इमारती लकड़ी की यहां धड़ल्ले से तस्करी (Teak Smuggling) की जा रही है. घने जंगलों का फायदा उठाकर आसानी से तस्कर वनों की कटाई कर इमरती लकड़ियों की तस्करी कर रहे हैं. इसी बीच बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में सागौन चिरान की तस्करी (Teak Chiran Smuggling) करते एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है.  हालांकि तस्कर विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर मौके से फागने में कामयाब रहे. वन विभाग के कर्मचारियों ने सागौन लकड़ी के 54 नग चिरान को जब्त किया है और अब पुलिस गाड़ी मालिक की तलाश में जुट गई है.

वनकर्मियों को चकमा देकर भाग निकले तस्कर

जिले के भानपुरी फॉरेस्ट रेंजर आर.एन शोरी ने बताया कि बनियागांव वन परिक्षेत्र से बीती रात सागौन लकड़ी की तस्करी की जानकारी  उन्हें मुखबिर से मिली थी,  जिसके बाद वन कर्मचारी एक टीम बनाकर देर रात ही मौके के लिए रवाना हुए, जहां टीम ने इमारती सागौन लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को घेराबंदी कर धर दबोचा, इधर वन कर्मचारियों की टीम को देखकर तस्कर अपने वाहन को छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद टीम लकड़ी से भरी पिकअप वाहन को जब्त कर रेंज ऑफिस लाई.

पिकअप से 54  नग सागौन के चिरान बरामद 

 वन विभाग के अधिकारी आर.एन शोरी ने बताया कि वाहन से कुल 54  नग सागौन के चिरान बरामद किये गए हैं. गाड़ी से 2.361 घन मीटर सागौन की चिरान जब्त हुई है, जिसकी कीमत लाखों में है.  फिलहाल वाहन को जब्त करने की कार्यवाही की गई है. रेंजर ने बताया कि मौका पाकर वाहन चालक और तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश विभाग कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि  जब्त  वाहन  के आधार पर  विभागीय तौर पर जांच शुरू कर दी गयी है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: सीएम भूपेश बघेल का रमन सिंह पर पलटवार, कहा- दूसरे पार्टी के विधायकों को उठा-उठा कर ले गए, तब क्यों थी बोलती बंद?

'झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं सीएम बघेल', वीडियो ट्वीट कर BJP ने लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget