एक्सप्लोरर

Jharkhand Budget Session: हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट से लगा झटका, अब लिया ये बड़ा फैसला

Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं इसपर मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी. उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) में शामिल होने की इजाजत मांगी है. हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में फिलहाल ईडी की कस्टडी में हैं. हाई कोर्ट से पहले हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट का रुख किया था लेकिन उन्हें वहां से झटका मिला और सत्र में शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई. हालांकि पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) ने हेमंत को 5 फरवरी को सीएम चंपई सोरेन की सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दे दी थी. हेमंत सोरेन को पिछले महीने ही ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. 

हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में कहा था कि विधानसभा में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है क्योंकि कई धन विधेयकों पर सदन में मत विभाजन होना है. दूसरी तरफ ईडी ने सोरेन की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का अनुरोध किया जिस पर हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को तय की. सोरेन की 13 दिन की ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद 15 फरवरी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारगार भेज दिया गया था. 

27 फरवरी को पेश होगा बजट
उधर, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली और तीन दिन के बाद फ्लोर टेस्ट भी जीत लिया. कुछ दिन के बाद कैबिनेट का विस्तार भी कर दिया गया और 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. अब 27 फरवरी को चंपई सोरेन की सरकार का पहला बजट पेश किया जाएगा. इससे पहले स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें विधानसभा के सत्र को सुचारू रूप से चलाने के मुद्दे पर चर्चा की गई है. उधऱ, चंपई सोरेन सरकार के बजट सत्र पर मंडराया खतरा भी टल गया है. कांग्रेस के नाराज विधायक दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे. जिन्हें आलाकमान से आश्वासन मिल गया है जिसके बाद वे रांची लौट आए हैं.

ये भी पढ़ेंJharkhand: बाबूलाल मरांडी का चंपई सोरेन सरकार पर आरोप, कहा- 'JSSC में भ्रष्टाचार का बोलबाला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget