एक्सप्लोरर

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत बढ़ी, जानें- कब तक जेल में रहेंगे बंद?

Hemant Soren Judicial Custody: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. उसके बाद से ही वह जेल में हैं.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है. रांची स्थित पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमीन घोटाले (Land Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) केस में हेमंत सोरेन  की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.

अब, हेमंत सोरेन 21 मार्च तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहेंगे. हेमंत सोरेन की पेशी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. इस दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी. 

जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप की भी अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई और उनकी हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई. यह रांची के बड़गाईं अंचल में 8.50 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदारी करने का मामला है. इस मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को कई बार समन भेजा था. आठवीं बार समन भेजने पर वह पूछताछ में शामिल होने के लिए राजी हुए थे. वहीं, 31 जनवरी को नौवें समन पर उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और चंपई सोरेन का नाम नए सीएम के रूप में पेश किया. 

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से झारखंड में राजनीतिक परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है. यहां चंपई सोरेन ने बतौर सीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है तो भाई बसंत सोरेन कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं.

वहीं, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी राजनीति में कदम रख लिया है. वह अलग-अलग जिलों का दौरा कर जेएमएम के कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरने की कोशिश भी कर रही हैं. उन्होंने शिबू सोरेन के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर राजनीति में एंट्री का एलान किया था. 

ये भी पढ़ेंJharkhand Politics: हेमंत सोरेन की पत्नी ने साहेबगंज में भरी हुंकार, कहा- 'कर लीजिए अपनी बेल्ट टाइट क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget