एक्सप्लोरर

जेल में कटेगी हेमंत सोरेन की रात, MLAs को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाइट रद्द, नई सरकार का संकट बरकरार

Jharkhand Political Crisis : महागठबंधन की तरफ से ये कोशिश की थी कि विधायकों को राज्य से बाहर हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया जाए. लेकिन ऐन वक्त पर मौसम ने धोखा दे दिया. विमान उड़ान नहीं भड़ सकी.

Jharkhand News: हेमंत सोरेन की रात होटवार जेल के अपर डिवीजन सेल बीतेगी. इस बीच महागठंधन के 40 विधायकों को हैदराबाद लेकर जाने वाली चार्टर्ड विमान उड़ान नहीं भर सकी. रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 हो गई. मौसम को देखते हुए रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को रद्द किया गया. वहीं, झारखंड में नई सरकार का संकट और सस्पेंस गहरा गया है. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन ने गुरुवार शाम राजभवन पहुंचकर सरकार के लिए एक बार फिर दावेदारी पेश की, लेकिन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वह इस बारे में अपना निर्णय अगले दिन बताएंगे. उन्होंने इस संबंध में आवश्यक परामर्श मांगा है, जो अब तक नहीं मिला है. गुरुवार रात तक राज्य में यथास्थिति बनी रहेगी.

शुक्रवार को राज्यपाल ले सकते हैं फैसला

दरअसल, हेमंत सोरेन ने बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीएम पद से इस्तीफा दिया था. इसके तुरंत बाद चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उन्होंने कहा था कि हमें कुल 47 विधायकों का समर्थन हासिल है, लेकिन, चार विधायक अभी राज्य के बाहर हैं. सरकार बनाने के लिए विधायकों की जरूरी संख्या 43 है और राज्यपाल अगर इजाजत दें तो हम इनकी परेड कराने को तैयार हैं. लेकिन, 22 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी राज्यपाल ने उनकी दावेदारी पर निर्णय नहीं लिया. अब उन्होंने शुक्रवार सुबह तक के लिए अपना फैसला स्थगित रख लिया है. 

Watch: एक, दो, तीन, चार...चंपई सोरेन ने ऐसे कराई विधायकों की गिनती, सामने आया वीडियो

चंपई सोरेन ने कराई 43 विधायकों की परेड

इस बीच हेमंत सोरेन गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल भेजे गए हैं और अब राज्य में इस बात को लेकर संदेह और सस्पेंस बना हुआ है कि 31 जनवरी की रात 8.30 बजे के बाद से किसकी सरकार है? क्या नई सरकार बनने तक हेमंत सोरेन राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं और फिलहाल राज्य की सरकार उनके नाम पर चल रही है? गुरुवार को राजभवन गए चंपई सोरेन ने राज्यपाल को उन सभी 43 विधायकों की गिनती का वीडियो दिखाया, जिनके समर्थन के आधार पर वे सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. 

राज्यपाल से जल्द सरकार गठन की मांग

राज्यपाल से मुलाकात के वक्त चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता, झारखंड विकास मोर्चा (प्र) के प्रदीप यादव और सीपीआई एमएल के विधायक विनोद भी थे. इसके पहले चंपई सोरेन ने गुरुवार दोपहर राज्यपाल को एक पत्र भी लिखा था. इसमें उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ही मेरे नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है. हमने 47 विधायकों के समर्थन के दावे और 43 विधायकों की साइन का समर्थन पत्र आपको सौंपा है. 43 विधायक बुधवार को राजभवन के गेट के बाहर भी खड़े थे. पिछले 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार नहीं है. इससे असमंजस की स्थिति है. इसलिए आग्रह है कि सरकार बनाने के लिए हमें बुलाया जाए.

जेएमएम का दावा- पार्टी में कोई विरोध नहीं

इस बीच जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी ढाई साल से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे. हमारे विधायक छुट्टी मनाने जा रहे हैं, रांची से भाग नहीं रहे हैं. हम किसी से डरे नहीं हैं, हम बहुमत साबित कर देंगे. हमारे पास 47 से ज़्यादा विधायक हैं. हमें कोई तोड़ नहीं पाएगा. हम सभी एकजुट हैं. कहीं कोई पार्टी में विरोध नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget