एक्सप्लोरर

ED Raid in Jharkhand: साहिबगंज में हुआ 1250 करोड़ रुपये का अवैध खनन, ईडी ने किया बड़ा खुलासा

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के विभिन्न इलाकों में 1250 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध खनन किया गया है. ईडी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में इससे संबंधित ब्योरा दिया गया है.

Jharkhand Illegal Mining: झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज (Sahibganj) जिले के विभिन्न इलाकों में 1250 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध खनन किया गया है. इस बात का खुलासा ईडी (Enforcement Directorate) ने वन विभाग, प्रशासन, खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण के अफसरों के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन की जांच के लिए चलाए गए 20 ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर किया है.

गुरुवार को ईडी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में इससे संबंधित ब्योरा दिया गया है. बताया गया है कि ज्वाइंट इंस्पेक्शन ऑपरेशन के दौरान 23.26 करोड़ क्यूबिक फीट अवैध खनन की जानकारी मिली है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1250 करोड़ रुपये है. ईडी ने कहा है कि जांच में यह खुलासा हो चुका है कि इस अवैध माइनिंग के कारोबार का किंगपिन पंकज मिश्रा है, जिसे वर्ष 2022 में 17 जुलाई को गिरफ्तार किया जा चुका है और वह तब से जेल में बंद है.

सीएम हेमंत सोरेन का करीबी रहा है पंकज मिश्र
गौरतलब है कि पंकज मिश्र झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का करीबी रहा है. सीएम ने उसे अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि नामित कर रखा था. प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध माइनिंग के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में तीन जनवरी को झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और राजस्थान में एक दर्जन ठिकानों पर की गई छापेमारी में हुई बरामदगी का ब्योरा भी प्रेस विज्ञप्ति में दिया गया है.

इसमें बताया गया है कि साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित कुल अन्य ठिकानों से 36.99 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है. डीसी के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और.45 पिस्टल का खाली खोखा मिला है. तलाशी अभियान के दौरान 30 बेनामी बैंक खातों का पता चला, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है. ईडी ने बताया कि झारखंड में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन के सिलसिले में पूर्व में 51 ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर आलमगीर आलम का बड़ा बयान, बोले- 'झारखंड में सीट बंटवारे को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget