एक्सप्लोरर

Jharkhand ED Raids: हजारीबाग में पिछले 24 घंटे से जारी है ED की रेड, संजय सिंह के ठिकानों से मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज!

ED Raid in Hazaribagh Update: प्राप्त जानकारी के अनुसार, ED की टीम को रेड के दौरान संजय सिंह के ठिकाने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसे खंगाला जा रहा है.

Hazaribagh News: झारखंड में पिछले 24 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है. हजारीबाग जिले के बालू व्यवसाय संजय सिंह के ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है कल सुबह 7:00 बजे से चल रही है. ED की 5 सदस्य टीम मिशन रोड स्थित उनके आवास पर छानबीन कर रही है. इस दौरान पूरे घर को ही सील कर दिया गया है और किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ED की टीम को रेड के दौरान संजय सिंह के ठिकाने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसे खंगाला जा रहा है. 

कौन हैं संजय सिंह?

संजय सिंह हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसाईयों में से एक हैं. साथ ही वे हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं. उनके बड़े भाई (राजीव कुमार सिंह) मणिपुर में डीजीपी के पद पर सेवा दे रहे हैं. सदर हॉस्पिटल के सामने उन्होंने हाल में एक क्लिनिक भी खोला है. वे आरा के कोलयवर के मुखिया भी रह चुके हैं. बालू के साथ साथ ठेकेदारी, फिल्म जगत में पैसा लगाना भी इनका व्यवसाय का हिस्सा है. ऐसे में कहा जाए तो ईडी की बड़ी दबिश हजारीबाग में देखने को मिली है. बिहार के जाने-माने बालू व्यवसाय जगनारायण सिंह के यह पार्टनर भी बताए जाते हैं. ये पूरा मामला बिहार के औरंगाबाद में सैंड माइनिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

बिहार में अवैध बाबू खनन से करोड़ों की कमाई के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत धनबाद के 9, हजारीबाग के 1 समेत बिहार व पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी की. धनबाद के पुंज सिंह, जगनारायण सिंह, सुरेंद्र जिंदल, अशोक जिंदल व मिथिलेश सिंह के आवास समेत उनके कार्यालय पर दबिश दी गई है. इसके अलावा बिहार के एमएलसी राधाचरण साह व उनके पार्टनर अशोक कुमार के भोजपुर व संजय सिंह के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी हुई है. ये सभी कारोबारी बिहार में बालू का उत्खनन करने वाली कंपनी ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम से जुड़े हैं. ED द्वारा इस केस की कार्रवाई वर्ष 2021 से जारी है.

ED ने यहां-यहां दी दबिश

1. जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह के बेकारबांध फोरेस्ट कॉलोनी स्थित ठिकाने पर रेड.
2. जगनारायण सिंह के कंबाइंड बिल्डिंग में सिटी सेंटर में दो कार्यालयों पर रेड.
3. जगनारायण सिंह के पिता नौरंगदेव सिंह के एलसी रोड स्थित आवास पर रेड.
4. पुंज सिंह के मेमको के पास अलौलिक कासा में स्थित आवास पर दबिश.
5. मिथिलेश सिंह के मेमको के पास अलौलिक कासा में स्थित आवास पर रेड.
6. सुरेंद्र जिंदल का धैया चनचनी कॉलोनी स्थित आवास पर रेड.
7. अशोक जिंदल के सिंदरी में नूतनडीह स्थित आवास पर छापेमारी.
8. संजय सिंह के हजारीबाग स्थित आवास पर कार्रवाई.

(इनपुट:- यादवेंद्र सिंह)

ये भी पढ़ें:- गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा धनबाद, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget