एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Result 2023: क्या JMM का 'किला' भेद पाएगी BJP? आज आएगा डुमरी उपचुनाव का रिजल्ट, दांव पर लगी मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा

Dumri By Election Result: वोटों की गिनती 24 राउंड में होगी जो सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. मतगणना स्थल पर 3 चरणों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

Giridih News: डुमरी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम (Dumri Bypoll Result) आज घोषित होने वाला है. शुक्रवार की सुबह 8 बजे से गिरिडीह कृषि बाजार समिति में मतों की गिनती शुरू होगी. जिले के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मतों की गणना 24 राउंड में होगी. इसके लिए 16 टेबल बनाया गया है. गिरिडीह बाजार समिति में बने वज्रगृह में मतों की गिनती होगी. 

3 चरणों में सुरक्षा व्यवस्था

इस मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था है. मतगणना स्थल की सुरक्षा तीन चरणों में रहेगी. यहां बता दें कि इस बार के चुनाव में  64.84 प्रतिशत यानि कुल 193654 मत पड़ा है. इनमें से पुरुष मतदाता की संख्या 88640 तो महिला मतदाता की संख्या 105014 रही. 

मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

इस सीट पर INDIA गठबंधन और NDA गठबंधन की सीधी टक्कर मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि रिजल्ट इन्हीं दोनों के बीच में आएगा. चूंकि यह सीट JMM का अभेद किला रहा है और सूबे की मंत्री बेबी देवी यहां से उम्मीदवार हैं. ऐसे में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट बनी हुई है. दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) भी गिरिडीह जिले से आते हैं. ऐसे में उनकी भी प्रतिष्ठा इस सीट से जुड़ी है. 

कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में?

एनडीए ने इस सीट पर यशोदा देवी (आजसू) को खड़ा किया है. बेबी और यशोदा के अलावा एआइएमआइएम के अब्दुल मोबिन रिजवी, तीन निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरी, रोशन लाल तुरी के भाग्य का फैसला भी आज ही होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget