एक्सप्लोरर

Dumka News: ऑटो चालक ने नाबालिग से की रेप करने की कोशिश, विरोध करने पर अधमरा कर सड़क किनारे फेंका

Jharkhand News: ऑटो चालक उसे सुनसान इलाके में ले गया और वहां ऑटो रोककर रेप की नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी. इसके बाद मारपीट कर अधमरा करके सड़क किनारे फेंक दिया.

Jharkhand Crime News: झारखण्ड के दुमका (Dumka) में फिर एक बार शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक टेंपो चालक ने एक नाबालिक लड़की से रेप (Rape) करने का प्रयास किया लेकिन युवती के विरोध करने पर पीड़िता को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर मरा हुआ समझकर सड़क पर फेंककर फरार हो गया. घटना दुमका जरमुंडी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके की है. यहां 14 वर्षीय बच्ची को उसके घर तक पहुंचाने का आश्वासन देकर टेंपो चालक जंगल में ले जाकर रेप की नीयत से पहले छेड़खानी करने लगा लेकिन युवती के विरोध करने बाद उसे मारपीट कर अधमरा कर सड़क किनारे फेंककर भाग गया. 

पीड़िता ने क्या बताया
मामले में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर नाबालिग को गंभीर स्थिति में दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना के संदर्भ में पीड़ित नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह शनिवार की शाम साढ़े तीन-चार बजे के करीब बासुकीनाथ बस स्टैंड से रामगढ़ अपने फूफा के घर जाने के लिए आई थी. इस दौरान एक ऑटो चालक ने उससे पूछा कि वह कहां जा रही है. नाबालिग ने ऑटो चालक को रामगढ़ जाने की बात कही जिसपर उसने भी रामगढ़ जाने की बात कही और युवती को सकुशल घर पहुंचाने का आश्वासन दिया. 

Attack On CM Convoy: पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, 3-4 गाड़ियों के टूटे शीशे

मारपीट कर अधमरा किया
नाबालिग ऑटो में पहले से ही एक और लड़की को बैठी देखकर निश्चिंत होकर ऑटो से ही रामगढ़ जाने के लिए तैयार हो गयी. बासुकीनाथ बस स्टैंड से निकलकर ऑटो चालक करीब आधे घंटे के सफर के बाद एक बेहद सुनसान जंगल के इलाके में ले गया और वहां ऑटो रोककर पीड़िता के साथ रेप की नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी. इस दौरान ऑटो में पहले से बैठी युवती मौका देखकर निकल भागने में सफल रही जबकि पीड़िता को ऑटो चालक ने मारपीट कर अधमरा करके दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा के पीछे मुड़ाबहाल क्षेत्र में सड़क किनारे कहीं फेंक दिया. 

नाबालिग का पैर भी टूटा
इसके साथ ही ऑटो चालक ने पीड़िता का मोबाइल और 500 रुपये भी छीन लिए. इस घटना में युवती का पैर भी टूट गया. युवती रातभर सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में कराहती रही. रविवार सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वाक पर निकले तो किसी ने मरणासन्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ी नाबालिग को देखा और इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना को दी.  मुफस्सिल थाना द्वारा पीड़िता को उठाकर दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. 

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पहुंचे
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. समिति पीड़ित बच्ची का इलाज और उसे न्याय दिलाने के लिए जांच कर रही है. वहीं पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है. बच्ची का इलाज फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

Bihar News: आरजेडी ने बीजेपी पर तेज किए हमले, सुशील मोदी पर लगाया जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget