एक्सप्लोरर

Dhanbad Suicide News: बिंदी लगाकर स्कूल गई छात्रा तो टीचर ने जड़ा थप्पड़, अब फांसी लगाकर की आत्महत्या

Dhanbad: NCPCR के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना को लेकर एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि बिंदी पहनकर स्कूल जाने पर पिटाई के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले छात्रा बिंदी लगाकर अपने स्कूल पहुंची थी, जिस वजह से उसकी पिटाई की गई थी. सूत्रों के अनुसार अपने साथ स्कूल में हुई मारपीट से आहत होकर ही छात्रा ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. और  जांच पूरी होने तक आत्महत्या की वजह बताने से बच रही है. 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि बिंदी पहनकर स्कूल जाने पर पिटाई के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है. हमने फिलहाल इस पूरी घटना का संज्ञान लिया है. साथ ही हम अपनी एक टीम धनबाद के लिए भेज रहे हैं जो इस घटना की जांच करेगी. घटना सोमवार को धनबाद के तेतुलमारी इलाके में हुई. जहां मृत लड़की के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई की.

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
झारखंड के धनबाद स्थित बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि, घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. उत्तम मुखर्जी ने एनसीपीसीआर चेयरपर्सन को जवाब देते हुए एक ट्वीट कर कहा कि, यह एक गंभीर मामला है. यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से भी एफिलिएटेड नहीं है. मैंने इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दी है. मैं आज पीड़ित परिवार से मिला, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 परिजनों ने लगाया ये आरोप
परिजनों का आरोप है कि बिंदी देखकर शिक्षिका सिंधु बुरी तरह नाराज हो गई. प्रार्थना के दौरान शिक्षिका ने छात्रा से बिंदी लगाने का कारण पूछा. शिक्षिका के सवाल पर छात्रा ने उल्टा-सीधा जवाब दिया. इस पर शिक्षिका ने छात्रा को एक चाटा (थप्पड़) जड़ दिया. टीचर के इस व्यवहार से छात्रा इस कदर आहत हुई कि घर पहुंचकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. उसकी स्कूल यूनिफॉर्म से एक सुसाइट नोट भी मिला है.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget