एक्सप्लोरर

धनबाद: अवैध कोयला खनन के दौरान धंसा चाल, 9 मजदूरों के दबे होने की आशंका, एक शव बरामद

Dhanbad News: धनबाद के कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से कई मजदूर दब गए. बारिश के कारण मिट्टी गीली होने से हादसा हुआ. 9 मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जबकि एक शव बरामद हुआ है.

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत केशरगढ़ा में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से कई मजदूरों के दबे होने की खबर है. बताया जा रहा है कतरास के केशरगढ़ा में भारी पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन का काम किया जा रहा था. इसी दौरान बारिश के कारण मिट्टी गीली होने से चाल धंस गई. 

इसमें अवैध कोयला उत्खनन कर रहे 9 मजदूरों के दबे होने की बात कही जा रही है, जबकि एक मजदूर के शव को कोयला चोर निकाल कर ले जाने में सफल रहे. 

शव मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही मलबा हटाकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है. अभी तक किसी के शव के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राहत बचाव कार्य के दौरान एक शव निकलने की खबर सामने आ रही है. 

चुनचुन नाम का व्यक्ति करवा रहा था अवैध खनन
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि बाघमारा के कतरास केशरगढ़ा में पड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कराया जा रहा था और स्थानीय लोगों को उत्खनन के मजदूरी कराई जाती है. पुलिस को जानकारी मिली है की किसी चुनचुन नामक व्यक्ति के द्वारा यहां अवैध उत्खनन कराया जा रहा था. 

यह खबर भी सामने आ रही है कि अवैध उत्खनन में ज्यादातर लोग अल्पसंख्यक वर्ग से हैं, जिन्हें जामताड़ा सहित आस पास के क्षेत्र से मांगकर यहां अवैध उत्खनन में लगाया गया था.

पुलिस को पहले से थी अवैध उत्खनन की जानकारी?
ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन को इस मामले की जानकारी नहीं थी. पुलिस और अवैध कोयला माफिया के साठ-गांठ से ही यहां अवैध कोयला उत्खनन कराया जा रहा था. फिलहाल, इस मामले पर पुलिस और कोलयारी प्रबंधन की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है.

रिपोर्टर अमित सिंहा और पंचानंद राय का इनपुट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget