एक्सप्लोरर

Jharkhand में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन...रहें सतर्क

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है. चिकित्सकों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है.

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. पिछले 20 दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 59.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सोमवार को राज्य में कुल 32 संक्रमित पाए गए, जबकि इसके पहले प्रतिदिन औसतन 20 से भी कम संक्रमित मिल रहे थे. संक्रमित मरीजों में से किसी के अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चिकित्सकों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है. 

बढ़ रहे हैं कोरोना के केस 
आंकड़े बताते हैं कि नवंबर के अंत तक राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 98 थी. 20 दिसंबर को ये संख्या 159 हो गई है. रांची शहर में तो पिछले 20 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है. नवंबर के अंत में यहां कोविड संक्रमितों की संख्या मात्र 33 थी, लेकिन 20 दिसंबर को रांची शहर में 76 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. 

भुवनेश्वर भेजे गए सैंपल 
जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा और गुमला में भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. कोडरमा में 24 घंटे के भीतर 12 संक्रमित पाए गए हैं. इनमें एक डॉक्टर सहित आधा दर्जन स्वास्थ्यकर्मी हैं. राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ये साफ नहीं हो पाया है कि इनमें से कोई ओमिक्रॉन संक्रमित है या नहीं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 2 दर्जन से ज्यादा सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा है, लेकिन अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है. राहत की बात ये है कि राज्य में कोरोना की मौजूदा रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है. 

गाइडलाइन जारी 
रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के कोविड सेल इंचार्ज डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है. लोगों को हर हाल में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. इधर स्वास्थ्य विभाग ने क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए सतर्कता की अपील जारी करते हुए गाइडलाइन जारी की है. लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और उत्सव के नाम पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा ना करें. 

चिंता का विषय है टीकाकरण की सुस्त रफ्तार 
झारखंड में कोविड टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने उपायुक्तों को लिखे पत्र में कहा है कि आगामी 15 जनवरी तक राज्य में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए. फिलहाल राज्य में हर एक से सवा लाख तक लोगों को टीका लगाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: हजारीबाग में स्कूल से घर लौटते वक्त छात्रा को लगी ठंड, इलाज के दौरान हुई मौत

Jharkhand: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पड़ोसियों ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget