एक्सप्लोरर

Jharkhand: ED के सामने पेश नहीं हुईं कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद, पिता ने बताई यह वजह

Amba Prasad News: झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर पर पिछले महीने ईडी ने रेड डाली थी. उन्हें चार अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुईं.

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुईं. उनके पिता योगेंद्र साव (Yogender Sao) ने यह जानकारी दी. साव भी मंत्री रह चुके हैं. वह रांची स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ में शामिल हुए थे. वह जमीन हथियाने और उगाही से जुड़े मामले की जांच में शामिल हुए थे. 

अंबा प्रसाद (36) झारखंड के बरकागांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्हें ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 4 अप्रैल को बयान रिकॉर्ड कराने कहा था. साव ने ईडी के दफ्तर जाने से पहले बताया कि अंबा ने मेडिकल ग्राउंड पर एजेंसी से समय मांगा है और आज वह पूछताछ में शामिल नहीं हो पाईं. बता दें कि योगेंद्र साव से बुधवार को भी पूछताछ की गई है. 

ईडी को हमारे बारे में गलत जानकारी दी गई- योगेंद्र साव
योगेंद्र साव ने दावा किया कि उनके और परिवार के सदस्यों के बारे में एजेंसी को गलत जानकारी दी गई है जिस वजह से पूछताछ के लिए समन भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईडी को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ''मैं पुराने मामलों से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को लेकर आया हूं. मैं एजेंसी को इन्हें सौंप दूंगा.''

पिछले महीने ईडी ने की थी छापेमारी
मार्च में अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के अलावा अन्य लोगों के घरों पर ईडी ने छापेमारी की थी. उन्होंने उगाही, लेवी, अवैध रेत खनन और जमीन हथियाने के मामले में छापेमारी की थी. उस वक्त ईडी का कहना था कि घर से 35 लाख कैश, डिजिटल डिवाइर, सर्कल ऑफिस का फेक स्टाम्प और कुछ अन्य दस्तावेज मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है. छापेमारी के दौरान अवैध रेत खनन से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं.

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था. जिस वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था और नए सीएम का चयन किया गया था.

य़े भी पढ़ें- Jharkhand Lok Sabha Election 2024: झारखंड की दो सीटों पर JMM ने उतारे उम्मीदवार, किसे दिया मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget