एक्सप्लोरर

CM सोरेन से ED ने करीब 8 घंटे की पूछताछ, मुख्यमंत्री बोले- 'अब समय चुका है कि...'

ED questions CM Hemant Soren: सीएम सोरेन ने ईडी की पूछताछ खत्म होने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप लोग डटकर अपना हौसला बुलंद रखिए. समर्थकों ने जमकर नारे लगाए.

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने शनिवार (20 जनवरी) को करीब आठ घंटे पूछताछ की. सीएम आवास पर ही सवाल-जवाब हुआ. ईडी की टीम सीएम आवास से निकल चुकी है. कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ये पूछताछ हुई. इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण पूरा इलाका किले में तब्दील हो गया. हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. 

पूछताछ के बाद सीएम सोरेन समर्थकों से मिले. सीएम सोरेन ने कहा, "हमने झारखंड लड़कर लिया है. झारखंड को षड्यंत्रकारी के हाथ में नहीं कभी नहीं  जाने दें. इन षड्यंत्रकारियों को भी कुतर कुतरकर हम आगे बढ़ेंगे. अब समय आ चुका है कि इनके ताबूत पर हमलोग आखिरी कील ठोकेंगे. आपलोग घबराएं नहीं, अपना हौसला बुलंद रखिए. आपके उत्साह और जज्बे के लिए मैं आपलोगों का सदा आभारी रहूंगा. हर एक कार्यकर्ता के साथ हेमंत सोरेन खड़ा रहेगा."

वह इससे पहले, ईडी द्वारा सात बार समन जारी किये जाने पर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. ईडी द्वारा आठवीं बार उन्हें समन जारी किये जाने पर आखिरकार उन्होंने अपनी सहमति दे दी. अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारी दोपहर करीब एक बजे सोरेन के आवास पर पहुंचे. मौके पर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षा कर्मी मुख्यमंत्री आवास के आसपास गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थे. राशन वितरण से संबंधित करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हालिया हमले के मद्देनजर यह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

सीएम सोरेन के आवास पर पार्टी के विधायकों की एक बैठक भी बुलाई थी. पार्टी महासचिव और प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है...हम भी अपनी बैठक कर रहे हैं...आगे की रणनीति, पूछताछ के नतीजे के आधार पर बनाई जाएगी.’’ 

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सोरेन से ईडी की पूछताछ शुरू होने से पहले कहा कि मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने को कहा है. अंसारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मुझे देखने के बाद भावुक हो गए और हमसे धैर्य रखने को कहा.’’ 

सीएम सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ आदिवासियों के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर भट्टाचार्य ने कहा कि यह स्वत: हुई प्रतिक्रिया है और जेएमएम ने इसके लिए कोई आह्वान नहीं किया था. तीर-धनुष से लैस जेएमएम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर कथित तौर पर पाये गए. 

Jharkhand: जब CM सोरेन को गले लगाकर फूट फूटकर रोने लगे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, देखें तस्वीरें

कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि सोरेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए पार्टी के विधायक भी मौजूद हैं. ईडी की पूछताछ के मद्देनजर झारखंड महाधिवक्ता राजीव रंजन, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सोरेन के आवास पर उपस्थि थे. 

ईडी के अनुसार, यह जांच झारखंड में माफिया द्वारा भूमि स्वामित्व में अवैध परिवर्तन के एक बड़े गिरोह से संबद्ध है. मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे. जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने दावा किया कि ईडी की कार्रवाई झारखंड सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है. 

वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य भर में विरोध प्रदर्शनों को प्रायोजित कर खुद को पीड़ित प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमर बाउरी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर पूछताछ नहीं की जानी चाहिए थी. सीएम सोरेन गिरफ्तारी की आशंका के चलते डरे हुए हैं और इसलिए वह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं गए.’’ 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ईडी ने सोरेन का सम्मान करते हुए, मुख्यमंत्री आवास पर पूछताछ करने के उनके अनुरोध को स्वीकार किया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में, सत्तारूढ़ गठबंधन के 47 विधायक हैं, जिनमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के एक-एक विधायक शामिल हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget