एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर CM चंपई सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Jharkhand Politics: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि मामले में न्याय मिला है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत मिलने पर सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मामले में न्याय मिला. उन्होंने कहा कि सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता है. हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट ने जमानत दी है और वह कल  (29 जून) रांची की जेल से रिहा हो सकते हैं. 

चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं.'' इसके साथ ही उन्होंने 'जस्टिस डिलिवर्ड' हैशटैग का इस्तेमाल किया. बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और चंपई सोरेन को सीएम बनाए जाने के नाम पर मुहर लगी थी. चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास किया था और वह फरवरी से झारखंड की कमान संभाल रहे हैं. 

क्या फिर सीएम बनेंगे हेमंत?
चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबियों में गिने जाते हैं. अब ऐसी अटकलें भी हैं कि चंपई सोरेन की जगह हेमंत फिर राज्य की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. हालांकि अभी पार्टी की ओर से कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. वैसे पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा है कि इस पर निर्णय जेएमएम को लेना है और जो फैसला लिया जाएगा स्वीकार किया जाएगा. 

हेमंत के बेल पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया
हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की तरफ से बधाई आ रही है. शिवसेना-यूबीटी, टीएमसी और आप समेत कई पार्टियों के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि ''हेमंत सोरेन को इस केस के कारण पद से इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन उन्हें आज हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. मैं इससे बेहद खुश हूं और वह जल्द ही अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करेंगे.''

ये भी पढ़ें - 'यह जमानत दिखाती है कि...', झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को बेल मिलने पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget