एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होते ही कांग्रेस पर भड़के चंपाई सोरेन, 'झारखंड आंदोलन में सबसे ज्यादा गोलीकांड...'

Champai Soren News: बीजेपी में शामिल होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों की आवाज को कांग्रेस ने कुचलने का काम किया.

Champai Soren Joins BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार (30 अगस्त) को बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान वो कांग्रेस पर काफी भड़के हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन जब चल रहा था तब कांग्रेस ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाईं. 

बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने आगे कहा, ''आदिवासियों की आवाज कांग्रेस ने कुचली. कांग्रेस में या कांग्रेस के साथ हम नहीं रह सकते. महागठबंधन सरकार में कांग्रेस है.'' उन्होंने जेएमएम पर भी हमला बोला.

JMM के आरोपों को नकारा

चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के आरोपों पर कहा, ''मैं BJP के बहकावे में नहीं आया. मैं बच्चा नहीं हूं. मेरा अपमान हुआ. जबरन CM की कुर्सी से हटाया गया. जेएमएम के संगठन को संघर्ष कर हमने खून पसीने से सींचा. जेएमएम दिशा से भटक गई है. जेएमएम में अपमानित महसूस किया और पहले संन्यास का फैसला लिया था लेकिन जनता का प्यार देख फैसले से पलट गये. सक्रिय राजनीति में रहने का निर्णय लिया.''

बांग्लादेशी घुसपैठ पर क्या बोले चंपाई सोरेन?

झारखंड के पूर्व सीएम ने कहा, ''बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आदिवासियों के जमीन पर कब्जा किया. गांव के गांव खाली हो गये. आदिवासी खोजने से भी नहीं मिल रहे. सबसे बड़ी समस्या झारखंड की बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं. इस समस्या को समाप्त करना है. इसने हमारे सामाजिक व्यवस्था को खत्म कर दिया. सिर्फ BJP में रहकर हम बांग्लादेशी घुसपैठियों से लड़ सकते हैं, उन्हें बाहर करेंगे.''

उन्होंने ये भी कहा कि आगे झारखंड विधानसभा चुनाव है लेकिन मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है. क्योंकि मैं संघर्ष करके यहां तक आया हूं. BJP जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा. पार्टी कहेगी कि चुनाव लड़ना है तो चुनाव लड़ेंगे.
 पीएम मोदी और अमित शाह पर हमें बहुत विश्वास है. 

जासूसी के सवाल पर क्या कहा?

चंपाई सोरेन से जब पूछा गया कि हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश हुई, यह आपको कैसे महसूस हुआ? क्या आप CM थे तब भी जासूसी होती थी? इस पर उन्होंने कहा, ''हम संघर्षशील व्यक्ति हैं इसलिये हमने बर्दाश्त कर लिया. झारखंड से कोलकाता गया और कोलकाता से दिल्ली किया, तभी मुझे लग गया कि मेरे पीछे जासूस लगे हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस उन लोगों को पकड़कर ले गई. थाने में पूछताछ की. सरकार की ऐसी सोच रहेगी यह मैंने कभी नहीं सोचा था.  पुलिस से पता कर लीजिये क्या लड़की को भी थाने में ले जाकर नहीं बैठाये थे? बीजेपी नेता कहा, ''जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी मेरी जासूसी हुई थी. जांच होनी चाहिये.''

चंपाई सोरेन के आने से बीजेपी को कितना फायदा?

पिछली बार कोल्हान में सभी 14 सीट BJP हार गयी थी. आपके आने से क्या BJP को लाभ होगा? इसपर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए. आगे चलकर सबकुछ आईना की तरह साफ हो जाएगा. क्या CM बनने का मौका BJP में मिला तो बनेंगे? उन्होंने कहा, ''BJP में कुछ नीति नियम है. किस क्षेत्र में काम करने का मौका दिया जाएगा. उसी हिसाब से काम करेंगे.''

ये भी पढ़ें:

चंपाई सोरेन के BJP में शामिल होने पर सीता सोरेन बोलीं, 'तीर-धनुष को जहां होना चाहिए था...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget