एक्सप्लोरर

Jharkhand: नक्सली हमले में बाल-बाल बचे BJP के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, दो बॉडीगार्ड की हत्या का शक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईकेरा थाना क्षेत्र में आज आज शाम नक्सलियों ने पूर्व विधायक पर हमला कर दहशत फैला दी. गनीमत रही नक्सली हमले में बीजेपी के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक बाल-बाल बच गए.

Jharkhand News: झारखंड पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईकेरा थाना क्षेत्र में आज आज शाम नक्सलियों ने पूर्व विधायक पर हमला कर दहशत फैला दी. गनीमत रही नक्सली हमले में बीजेपी के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक बाल-बाल बच गए. घटना के वक्त तीन बॉडीगार्ड साथ में थे. एक बॉडीगार्ड मनोहरपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक को सुरक्षित निकालने में सफल रहा. हालांकि दो बॉडीगार्ड नक्सलियों की घेराबंदी में फंस गए. बताया जा रहा है कि दोनों बॉडीगार्ड की नक्सलियों ने हत्या कर दी. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने बॉडीगार्ड से हथियार लूट लिया होगा. हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है.

नक्सली हमले में बाल- बाल बचे BJP के पूर्व विधायक

नक्सलियों ने हमला उस वक्त किया जब पूर्व विधायक गुरुचरण नायक फुटबॉल टूर्नामेंट समारोह में भाग लेने गए थे. कार्यक्रम की सूचना पहले से नक्सलियों को थी. अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया. खेल मैदान के आसपास नक्सली पहले से घात लगाए बैठे हुए थे. जैसे ही पूर्व विधायक भीड़ से बाहर निकले, उन पर नक्सलियों ने धावा बोल दिया. नक्सली हमले में बचकर निकले जवान का नाम राम टुड्डू बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या लगभग 100 थी. गुरुचरण नायक जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी हमला हो गया. किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हुआ.

दो बॉडीगार्ड की हत्या होने की आ रही बात सामने

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों जवानों की हत्या की गई है या उन्हें नक्सली उठा कर ले गए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. दूसरी ओर ग्रामीणों के अनुसार जवानों की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है. दोनों जवान बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे. हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की गई है. लेकिन घटनास्थल पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget