एक्सप्लोरर

Birsa Munda Punyatithi: भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि आज, सीएम सोरेन सहित इन बड़े नेताओं ने किया नमन

Birsa Munda: आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी थी. आज उनकी पुण्यतिथि पर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं.

Birsa Munda Punyatithi: आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का आज शहादत दिवस मनाया जा रहा है. दरअसल, इसी दिन साल 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी. प्रदेश में भगवान की तरह पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर लोग आज उन्हें नमन कर रहे हैं. ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है.

हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर कहा कि, 'धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन. धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें. झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखण्ड!'

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि, 'खूंटी के वीर, अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन. अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर मात्र 25 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत को देश सदैव याद रखेगा.'

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, 'जल, जंगल, ज़मीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी" की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन.'

वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने ट्वीट कर कहा कि, 'स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व झारखंड के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र के लिए उनका त्याग व बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.'

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि, 'भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे  महान स्वतंत्रता सेनानी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन. देश की स्वतंत्रता एवं आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती है!'

 

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget