एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी से बेहतर कोई नहीं बता सकता...', हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने ऐसा क्यों कहा?

Lok Sabha Elections: झारखंड में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब से यहां कांग्रेस और जेएमएम की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है तब से स्थितियां खराब हुई हैं.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जेएमएम और कांग्रेस पर की गई टिप्पणी को लेकर झारखंड के मंत्री बसंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड के मंत्री और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री को कुछ नया बोलना चाहिए, फिर सुनने में अच्छा लगेगा. उन्होंने कहा कि ये सब दिन की उनकी भाषा रही है. हर बार एक ही भाषा, उन्हें इस पर काम करना चाहिए. भ्रष्टाचार के सवाल पर बसंत सोरेन ने कहा कि कौन भ्रष्टाचारी है, पीएम से बेहतर कोई नहीं बता सकता है. खुद को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (1 मार्च) को झारखंड पहुंचे थे. सिंदरी में खाद कारखाने के उद्घाटन और झारखंड को करीब 36 हजार करोड़ की सौगात के बाद उन्होंने धनबाद में रोड शो किया. बरवाअड्डा में जनसभा के दौरान पीएम मोदी काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सत्ताधारी जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इनके नेता सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए हैं.

'झामुमो का मतलब ही हो गया है जमकर खाओ'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ''झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो. शासन प्रशासन ईमानदार हो लेकिन जब से यहां कांग्रेस और जेएमएम की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है तब से स्थितियां खराब हुई हैं. झामुमो का मतलब ही हो गया है जमकर खाओ. झारखंड में रंगदारी बढ़ती जा रही है. यहां जेएमएम और कांग्रेस नेताओं का एक ही काम रह गया है अपनी तिजोरियां भरने का.''
 
भ्रष्टाचारियों ने बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए-PM

पीएम मोदी ने कहा- ''झारखंड में आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं. आपने देखे हैं यहां किस तरह से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं. मैंने अपनी आंखों से कभी नोटों के ऐसे ढेर तो देखे ही नहीं हैं. पहली बार टीवी पर देखा क्या झारखंड कमाल कर रहा है. कोयले के ढेर तो देखे थे अब नोटों के ढेर देख रहे हैं. भाईयों बहनों ये आपका पैसा है. ये झारखंड के गरीब आदिवासियों का पैसा है. आपके बच्चों के भविष्य के लिए पैसा था. इसे लूट लिया गया है. क्या आप ऐसे लोगों को माफ करेंगे. ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए की नहीं. जो जनता का लूटा वो जनता को लौटाना पड़ेगा ये मोदी की गारंटी है.'' 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और बीजेपी में किसका पलड़ा भारी? जी न्यूज मैट्रिज सर्वे में बड़ा खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget