एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'फिर भी ये ढोंगी 'मोहब्बत' की बात करते हैं?', BJP नेता ने कांग्रेस पर कसा तंज

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय एकता को खंडित कर रही है. राहुल गांधी भारत की अस्मिता को विदेशों में जाकर चुनौती दे रहे हैं और हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर धब्बा लगा रहे हैं.

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पक्ष-विपक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस (Congress) पर तीखा प्रहार किया है.

'कांग्रेस गाै हत्या का समर्थन कर रही है'

बीजेपी नेता ने ट्वीट कर कहा कि, 'कांग्रेस गौ हत्या का समर्थन कर रही है. हर सनातनी के आस्था का केंद्र "गीता प्रेस" को पुरस्कृत किये जाने का विरोध कर रही है. धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस ले रही है. लव जिहाद का समर्थन कर रही है. कांग्रेस राष्ट्रवाद का विरोध कर रही है. राष्ट्रीय एकता और अंखडता को खंडित कर रही है. घुसपैठियों पर चुप्पी साधे हुए है. राहुल गांधी भारत की अस्मिता को विदेशों में जाकर चुनौती दे रहे हैं और हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर धब्बा लगा रहे हैं. फिर भी ये ढोंगी "मोहब्बत" की बात करते हैं? असल में तो यह घृणा का "शीशमहल" बना रहे हैं.'

'मोदी को हराने के लिए कांग्रेस बौनी हो गई'

वहीं इससे पहले बीजेपी नेता ने ट्वीट कर कहा था कि, राहुल गांधी को स्टालिन कह रहे हैं तमिलनाडु मत लड़ो. ममता बनर्जी कह रही हैं पश्चिम बंगाल मत लड़ो. अखिलेश यादव कह रहे हैं उत्तर प्रदेश मत लड़ो. केजरीवाल कह रहे हैं दिल्ली-पंजाब मत लड़ो. उद्धव और शरद पवार कह रहे हैं महाराष्ट्र मत लड़ो. उमर अब्दुल्ला-महबूबा मुफ्ती कह रही हैं J&K मत लड़ो. लालू-नीतीश कह रहे हैं बिहार मत लड़ो. हेमंत कह रहे हैं झारखंड मत लड़ो. वामपंथी कह रहे हैं केरल-त्रिपुरा मत लड़ो. राहुल गांधी कह रहे हैं, ठीक है हम बलिदान देने को तैयार हैं. सोचिए, एक राष्ट्रसेवक नरेंद्र मोदी जी को हराने के लिए कांग्रेस बौनी हो गई है. क्षेत्रीय दलों के चरणों में पड़ी है. घृणा रूपी अहंकार आज कांग्रेस को डुबो रहा है.'

ये भी पढ़ें:- रांची से पहली यात्रा पर रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए रूट से लेकर किराए तक की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget