एक्सप्लोरर

Jharkhand Bandh: छात्र संगठनों ने बुधवार को बुलाया झारखंड बंद, खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग

Jharkhand Bandh News: झारखंड में छात्र संगठन बीते चार महीनों से खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग करते आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी मांगों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.

Student Organizations Protest In Jharkhand: झारखंड में 1932 आधारित खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति लागू करने कि मांग को लेकर अलग-अलग छात्र संगठनों ने 19 अप्रैल यानी बुधवार को राज्य बंद का आह्वान किया है. इसी कड़ी में मंगलवार को धनबाद (Dhanbad) में छात्र संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी की और झारखंड बंद को सफल बनाने का आह्वान किया. झारखंड के स्थानीय मूलवासी झारखंडी छात्र संघों ने सूबे में 1932 आधारित खतियान के अनुरूप नियोजन नीति लागू करने कि मांग रखी है.

झारखंडी छात्र बीते चार महीनों से इसको लेकर मांग करते आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांगों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसका असर भी देखा जा रहा है. भारी संख्या में स्थानीय छात्र और उससे जुड़े संगठन खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग के समर्थन में आगे आ रहे हैं. छात्रों का कहना है कि वर्तमान सरकार 60-40 के फॉर्मूले पर नियोजन नीति को लागू कर रही है जो यहां के स्थानीय मूलवासी के भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. छात्रों का आरोप है कि जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में भी 1932 आधारित खतियान के आधार पर नियोजन नीति लाने कि बात कही थी, लेकिन आज ठगने का काम किया जा रहा है.

सरकार की ओर से अब तक पहल नहीं

सूबे के तमाम झारखंडी छात्र संगठन अब आंदोलन की राह पर है. बीते कई महीनों से 1932 आधारित खतियान के आधार पर नियोजन नीति की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई. लिहाजा ये छात्र संगठन अब आंदोलन कर अपनी मांगों को मनवाने को आतुर हैं. मंगलवार को अलग-अलग छात्र संगठनों ने धनबाद डीआरएम चौक से मशाल जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और 19 अप्रैल के झारखंड बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की. धनबाद के साथ-साथ राज्य भर के कई जिलों में इसी तरह से मशाल जुलूस निकाल कर बंद को सफल बनाने और आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने की मांग की गई.

60-40 के फॉर्मूले पर नियोजन नीति को मिली है हरी झंडी

झारखंड में 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति को लेकर सरकार के सहयोगी दलों में मतभेद है. जेएमएम जहां 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति की पक्षधर है तो वहीं कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं है. बीते दिनों इन तमाम विवादों को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा और सरकार ने 60-40 के फॉर्मूले पर नियोजन नीति को हरी झंडी दिखा दी, जिसका झारखंड के स्थानीय छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand School: झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, बढ़ती गर्मी के बीच लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget