एक्सप्लोरर

Jammu- Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, खराब रहेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर के मौसम के बारे में भविष्यवाणी की है. विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक आकाश में बादल रहेंगे और कहींकहीं भारी बारिश तो कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है.

 Srinagar : जम्मू-कश्मीर (Jammu- Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने व आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

अगले तीन दिन खराब रहेगा मौसम का मिजाज

कुछ इलाकों में भारा बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है. श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र अगले दो दिनों यानी 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. यह भी कहा है कि 11 फरवरी को भी मौसम खराब रह सकता है. जाहिर है इस असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर पड़ सकता है.

सबसे कम -13 डिग्री सेल्सियस रहा बुधावार का तापमान

श्रीनगर में बुधवार को माइनस 0.1, पहलगाम में माइनस 7.6 और गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 और लेह में माइनस 13 डिग्री सेल्सियस रहा. जम्मू में 8.3, कटरा में 8, बटोटे में 3.5, बनिहाल में 4.4 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

पिछले हफ्ते बर्फबारी के बाद हुआ था हिमस्खलन

 उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ था. उसकी चपेट में आकर पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसमें फंसे  21 अन्य लोगों का बचा लिया गया था.उसके दो दिन पहले भारी बर्फबारी हुई थी जिसके  बाद हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए हापथखुद कांगडोरी क्षेत्र को बंद कर दिया गया था. उसी जगह दुर्घटना हुई थी. हालांकि, पहले की तुलना में मौसम में सुधार हुआ है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget