एक्सप्लोरर

J&K Weather News: कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी, कम विजिबिलिटी से श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स पर असर

Kashmir News: मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार शाम को कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है.

Kashmir Weather Forecast:  कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले दो दिनों से लगातार घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रात में तापमान के जमाव बिंदु से  नीचे चले जाने के कारण यह बर्फबारी हो रही है. पिछले 24 घंटे में सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई.

भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू  नेशनल हाइवे बंद

वहीं कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. भारी बर्फबारी  के बाद श्रीनगर-जम्मू  नेशनल हाइवे जबकि कश्मीर को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाइवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. उधर कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सेवाएं भी प्रभावित रहीं. हालांकि दोपहर बाद दृश्यता सुधरने के बाद उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से शुरू किया गया.

गुरुवार शाम को हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद
वहीं मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार शाम को कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में  व्यापक हल्की बारिश जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और बारामूला  के  ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है. वहीं शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है.  वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उसके बाद 18 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात श्रीनगर में रात का तापमान 0.2 ड्रिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पहले की रात तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं अनंतनाग के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

चिल्लई कलां की चपेट में पूरी घाटी
बता दें कि इस समय कश्मीर 'चिल्लई कलां' की चपेट में है. 40 दिन की इस अवधि में सबसे अधिक बर्फबारी की संभावना रहती है. चिल्लई कलां 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. इसके बाद 20 दिनों तक 'चिल्लई खुर्द' और उसके बाद 10 दिनों तक चिल्लई बच्चा का मौसम शुरू बोता है.

यह भी पढ़ें:

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में इसी साल हो सकता है चुनाव, BJP ने कसी कमर, लोकल यूनिट को तैयारी के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget