एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: बारामूला में बीच सड़क पर मिला ग्रेनेड, इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच शुरू की

Jammu Kashmir News : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में शविवार को एक जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया.जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.बारामूला के आजादगंज इलाके में जिंदा ग्रेनेड मिला

Terror In Kashmir Valley: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को एक ग्रेनेड बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई. आनन फानन में ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. मिली जानकारी के अनुसार बारामूला के आजादगंज इलाके में ये ग्रेनेड मिला. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये ग्रेनेड बीच सड़क पर कैसे आया. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच शुरू कर दी गई है. 

कश्मीर पुलिस को संदेह है कि इधर से कोई सुरक्षा वाहन गुजर रहा होगा जिससे यह ग्रेनेड सड़क पर आ गिरा. इसके साथ ही पुलिस ने ऐसी आशंका जताई कि यह काम किसी आराजक तत्व का हो सकता है. हालांकि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

कहीं कोई आतंकी साजिश तो नहीं 

पुलिस अपनी जांच में इन पहलुओं को भी शामिल करेगी कि कहीं यह किसी आतंकी संगठन का काम तो नहीं. क्योंकि हाल के दिनों में प्रशासन ने आतंकियों पर नकेल जरूर कसी है. अभी शनिवार को ही कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. उन्होंने नौशेरा सेक्टर में शनिवार को सीमा पार से घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया. 

17 नवंबर की देर रात करीब 11 बजे आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सीमा में घुसते ही सेना के जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन वे सरेंडर करने की बजाय वापस भागने लगे. तभी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया. 19 नवंबर को आतंकी का शव मिला. उसके बाद से गोला बारूद भी बरामद हुआ है. हाल के दिनों में घाटी में आतंकी वारदातों में कमी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- Avalanche In Jammu Kashmir: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन, चपेट में आए 3 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget