एक्सप्लोरर

वक्फ कानून: किरेन रिजीजू और उमर अब्दुल्ला की मुलाकात पर बवाल, सज्जाद लोन बोले- 'भारत का मुसलमान...'

Kiren Rijiju Meets Omar Abdullah: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की तस्वीर खुद शेयर की. इसको लेकर विपक्षी दलों ने वार किया है.

Kiren Rijiju Meets Omar Abdullah: वक्फ कानून पर हंगामे के बीच जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू की मुलाकात ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. मशहूर ट्वयूलिप गार्डन में हुई मुलाकात की तस्वीर खुद केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने शेयर की है. 

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के जीवंत रंगों के बीच एक ताज़ा सुबह की सैर. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ और डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब से मिलकर खुशी हुई. प्रकृति का बेहतरीन नजारा और गर्मजोशी और दूरदर्शिता से भरी बातचीत रही. वाकई एक खास सुबह रहा.''

मुलाकात को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं. जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि ''भारत का मुसलमान कम से कम यह डिजर्व करता है कि देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल प्रांत जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री विरोध स्वरूप वक्फ बिल पेश करने वाले किरेन रिजीजू से दूरी बना लेते. इसके बजाय वे फारूक साहब को भी अपने साथ ले गए. कितनी शर्म की बात है.''

पीडीपी ने क्या कहा?

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के प्रवक्ता मोहित भान ने फोटो शेयर करते हुए तंज कसा. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''संसद में वक्फ बिल पर अल्पसंख्यक मंत्री द्वारा अपमानित किए जाने के बाद उमर साहब और फारूक साहब गर्मजोशी से स्वागत करते हुए. दोस्ताना बना रहे.''

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू श्रीनगर में लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन किया. इस मौके पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका है.

विधानसभा में हंगामा

वक्फ कानून को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी. इसको लेकर आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेशनल कांफ्रेंस के नज़ीर ग़ुरेज़ी और तनवीर सादिक के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने वक्फ कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया. विधानसभा में वक्फ कानून का विरोध करते हुए कई विधायक कागज फाड़ते नजर आए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget