एक्सप्लोरर

वक्फ कानून: सीएम उमर अब्दुल्ला पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा हमला, 'BJP के मुस्लिम विरोधी एजेंडे के आगे...'

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) तमिलनाडु की सरकार से सीख ले सकती है, जिसने वक्फ विधेयक का दृढ़ता से विरोध किया है.

Waqf Law: वक्फ को लेकर नए कानून पर हंगामा जारी है. सोमवार (7 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी बवाल देखने को मिला. जहां एक विधायक ने अपना कोर्ट फाड़कर हवा में लहरा दिया. इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लिया.

मुफ्ती ने कहा, ''यह बेहद निराशाजनक है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष (अब्दुल रहीम राथर) ने वक्फ विधेयक पर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. मजबूत जनादेश हासिल करने के बावजूद, सरकार पूरी तरह से बीजेपी के मुस्लिम विरोधी एजेंडे के आगे झुक गई है. वो दोनों पक्षों को खुश करने की कोशिश कर रही है.''

उन्होंने कहा, ''नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) तमिलनाडु की सरकार से सीख ले सकती है, जिसने वक्फ विधेयक का दृढ़ता से विरोध किया है. जम्मू-कश्मीर एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, ऐसे में यह चिंताजनक है कि कथित रूप से जन-केंद्रित सरकार में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस करने का भी साहस नहीं है.''

विधानसभा में उमर अब्दुल्ला की पार्टी एनसी और कांग्रेस ने वक्फ कानून के खिलाफ चर्चा की मांग की. नेशनल कांफ्रेंस के विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने कहा कि यह हमारे धर्म का मसला है और इस पर बहस होनी चाहिए. यह कानून हमारे मस्जिदों पर हमला है और अगर इस पर बहस नहीं हुई तो वह हाउस चलने नहीं देंगे.

इस दौरान बीजेपी विधायक देश विरोधी एजेंडा नहीं चलेगा के नारे लगाते आए. जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अब्दुल मजीद लार्मी ने अपना काला कोट फाड़ दिया. साथ ही कई विधायक कागज फाड़कर फेंकते नजर आए.

वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद इसपर राष्ट्रपति ने 5 अप्रैल को अपनी मुहर लगाई. अब यह कानून का रूप ले चुका है. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget