एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट, बारिश-बर्फबारी को लेकर ये है अपडेट

Kashmir Weather: कश्मीर फिलहाल 'चिल्लई कलां' की चपेट में है. इसे 40 दिनों की सबसे कठोर मौसम अवधि में बर्फबारी की संभावना अधिक होती है. चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू और 30 जनवरी को समाप्त होता है.

Kashmir Weather Update: कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा. इस कारण कश्मीर के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. हालांकि, पिछली रात तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. अधिकारियों ने बताया कि सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जानकारी हो कि पहलगाम में ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर बनाया जाता है. 

सबसे ठंडा रहा प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग 
बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान रविवार रात शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. यह रिसॉर्ट जम्मू और कश्मीर में सबसे ठंडा दर्ज किया गया स्थान था. मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि 18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा. उस समय तक रात के तापमान में और कमी आएगी.

19 से 21 फरवरी के बीच बारिश की भी आशंका 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 से 25 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर का मौसम प्रभावित रहेगा. उन्होंने कहा कि 19-21 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है. 

अभी कश्मीर में चह रहा है 'चिल्लई कलां' 
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की पूर्वाह्न तक बहुत तेज बारिश होगी और कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम हिमपात (जम्मू में बारिश के साथ) और मध्यम तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम हिमपात होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि कश्मीर फिलहाल 'चिल्लई कलां' की चपेट में है. इसे 40 दिनों की सबसे कठोर मौसम अवधि में बर्फबारी की संभावना अधिक होती है. चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. इसके बाद भी शीतलहर जारी रहती है. इसके बाद 20 दिन लंबा 'चिल्लई खुर्द' और 10 दिन लंबा 'चिल्लई बच्चा' चलता है.

Delhi MCD Mayor Election: मेयर के चुनाव की आई नई तारीख, LG ने दी मंजूरी, जानिए- कब होगा इलेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर:आतंकी फंडिंग पर वार, 5 हैंडलर्स की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर:आतंकी फंडिंग पर वार, 5 हैंडलर्स की संपत्ति जब्त
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पहल, ₹40 लाख की राहत सामग्री दी
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पहल, ₹40 लाख की राहत सामग्री दी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget