एक्सप्लोरर

जम्मू संसदीय क्षेत्र में 72 फीसदी हुआ मतदान, 2416 मतदान केंद्रों पर 71.91% मतदाताओं ने डाला वोट

Lok Sabha Elections 2024: जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के 2,416 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा. यहां 71.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

Jammu Kashmir Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार (26 अप्रैल) को जम्मू संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से 72 प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि इस बार कुल मतदान का आंकड़ा 2019 चुनाव की तुलना में कम हैं. 2019 चुनाव में 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के 2,416 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और 71.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस सीट पर 17.80 लाख से अधिक मतदाता हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक 79.43 प्रतिशत मतदान श्री माता वैष्णोदेवी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया. चिलचिलाती गर्मी के बावजूद जम्मू, सांबा, रियासी और राजौरी में मतदाता रिकॉर्ड संख्या में आए. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निवर्तमान सांसद जुगल किशोर शर्मा 2014 और 2019 के चुनावों में जीतने के बाद अब तीसरी बार इसी सीट से मैदान में हैं. वहीं 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस' (I.N.D.I.A) ने कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला को प्रत्याशी बनाया. इस सीट पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के त्रिकुटानगर इलाके में मतदान किया. उन्होंने मीडिया से कहा कि यह सफल लोकतंत्र का आधार है और इसीलिए इसे उत्सव कहा जाता है. सभी चरण भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तम साबित होंगे. निवर्तमान सांसद जुगल किशोर शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ नगरोटा के किशनपुर सरकारी हाईस्कूल में बनाए गये केंद्र पर मतदान किया.

कहां कितने प्रतिशत हुआ मतादन
अधिकारियों ने कहा कि सबसे अधिक मतदान श्री माता वैष्णोदेवी विधानसभा क्षेत्र में 79.43 प्रतिशत दर्ज किया गया. मढ़ खंड में 79.31 प्रतिशत, अखनूर में 78.27 प्रतिशत, बिश्नाह में 76.54 प्रतिशत, सुचेतगढ़ में 75.94 प्रतिशत, छाम में 75.76 प्रतिशत, विजयपुर में 75.67 प्रतिशत, नगरोटा में 75.63 प्रतिशत और रामगढ़ में 75.27 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं सबसे कम मतदान बाहु क्षेत्र में 62.34 फीसदी हुआ.

बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने सांबा और जम्मू जिलों में विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों का आभार जताया. कई मतदान केंद्रों का दौरा करने वाले कांग्रेस के भल्ला ने निर्वाचन क्षेत्र में शांति से हुए मतदान पर खुशी व्यक्त की. रियासी जिले के एक मतदान केंद्र पर 102 वर्षीय हाजी करमदीन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि "मैं इस उम्र में मतदान कर प्रसन्न हूं." अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में 15,000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था. वहीं 2,416 मतदान केंद्रों में से 158 केंद्र अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास थे. 

ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: Gulam Nabi Azad ने बताया क्यों नहीं इसबार लड़ रहे चुनाव | Jammu Kashmir

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर के बाजारों तक पहुंच रही जम्मू-कश्मीर की चेरी, रेलवे ने अब तक भेजी 111 टन से ज्यादा खेप
देशभर के बाजारों तक पहुंच रही जम्मू-कश्मीर की चेरी, रेलवे ने अब तक भेजी 111 टन से ज्यादा खेप
जम्मू: दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले सभी होटलों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
जम्मू: दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले सभी होटलों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
INDIA गठबंधन की बैठक में NC शामिल होगी या नहीं? फारूक अब्दुल्ला ने क्लियर किया स्डैंट
INDIA गठबंधन की बैठक में NC शामिल होगी या नहीं? फारूक अब्दुल्ला ने क्लियर किया स्डैंट
Jammu News: जम्मू में बादल फटने से मची तबाही, 200 साल पुराने गदाधर मंदिर का हिस्सा भी ढहा
जम्मू में बादल फटने से मची तबाही, 200 साल पुराने गदाधर मंदिर का हिस्सा भी ढहा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget