एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बीच अमरनाथ यात्रियों से J&K के डिप्टी CM की बड़ी अपील, ‘आप पहले जैसे आते थे वैसे…’

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने पहलगाम हमले पर कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे सुरक्षा बल जल्द ही इन आतंकवादियों को खोजकर खत्म कर देंगे

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले पर केंद्र शासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने दुख जताया है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है और सुरक्षा बल जल्द ही इस साजिश को नाकाम कर देंगे.

उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है. मैं सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे तीर्थयात्रा के लिए उसी तरह आएं, जैसे अतीत में आते रहे हैं. हमारी सरकार सभी यात्रियों के लिए हमेशा खड़ी है." उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे सुरक्षा बल जल्द ही इन आतंकवादियों को खोजकर खत्म कर देंगे. किसी भी तीर्थयात्री को जम्मू-कश्मीर आने से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है, हम उन्हें पूरी सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

ऐसा नहीं होना चाहिए था- सुरिंदर कुमार 

सुरिंदर कुमार ने कहा, "जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा नहीं होना चाहिए था और हम इस हमले की जितनी भी कड़ी निंदा करें, वह कभी भी पर्याप्त नहीं होगी. मेरे पास निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं, जो कुछ भी हुआ, वह बिल्कुल गलत है. ये लोग हमारे मेहमान थे, न केवल पहलगाम के, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के मेहमान थे. इन यात्रियों के आने से जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति में फायदा होता है. यह हमला हमारे मेहमाननवाजी पर नहीं हुआ है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को निशाना बनाया गया है. मैं इस हादसे की निंदा करता हूं."

डिप्टी सीएम ने कहा, "कानून-व्यवस्था की बात करूं तो यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. मगर, हमारी सरकार इसको लेकर पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ खड़ी है. कुछ चुनिंदा ताकतें हैं जो हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहती हैं, और हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं. उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैं लोगों से अपील करूंगा कि घबराएं नहीं और बड़ी संख्या में यहां पहुंचें. जम्मू-कश्मीर के लोग आपके साथ खड़े हैं. उमर अब्दुल्ला सरकार अपने मेहमानों के साथ खड़ी है और ऐसी ताकतों को जवाब दिया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget