एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'पाकिस्तान हथियार डाल दे, नहीं तो...'

Omar Abdullah On Pakistan: पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए लोगों से जम्मू में मुलाकात के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की. उसे ये बंद करना चाहिए.

Omar Abdullah On Pakistan: जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत नुकसान हो गया. पाकिस्तान अब हथियार डाल दे, नहीं तो उनका ही नुकसान होगा.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''पाकिस्तान की तरफ से आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई. जम्मू शहर पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई. 71 के युद्ध के बाद पहली बार जम्मू को निशाना बनाया गया है. हमारे सुरक्षा के जवान ने सभी ड्रोन को नाकाम कर दिया. एक भी ड्रोन निशाने तक नहीं पहुंचा. कश्मीर में भी निशाना बनाने की कोशिश की.''

ये हालात हमने नहीं बनाए- उमर अब्दुल्ला

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''ये हालात हमने नहीं बनाए हैं. पहलगाम में हमारे लोगों पर हमला हुआ, बेगुनाह लोगों को मारा गया. उसका हमें जवाब देना था. अब पाकिस्तान की तरफ से इसे बढ़ाया जा रहा है. इसमें पाकिस्तान को न फायदा है और न ही कामयाबी होगी. बेहतर होगा कि वो अपने बंदूक को खामोश करे. कल रात को जो हुआ, वो बढ़ावा देना चाहते हैं, इससे उन्हें ही नुकसान होगा. अक्ल से उन्हें काम लेना चाहिए.'' 

पुंछ में बहुत नुकसान हुआ- सीएम

जम्मू दौरे पर गए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी से पुंछ में बहुत नुकसान हुआ है. सबसे अधिक लोगों की मौत पुंछ में हुई है, घायल भी पुंछ के अधिक लोग हुए हैं. मैं जम्मू अस्पताल में भर्ती सभी लोग पुंछ से हैं. गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है. पुंछ में हालात काफी खराब है. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है. पाकिस्तान ने देश के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की भी कोशिश की. इसे एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते तबाह कर दिया.

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget