एक्सप्लोरर

श्रीनगर के बीहड़ इलाके में चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान, चौथे दिन एक जवान की हार्ट अटैक से मौत

Jammu Kashmir News: दाचीगाम के बीहड़ इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है. अभियान के चौथे दिन सेना के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इससे पहले अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया गया था.

Anti Militancy Operation in Jammu Kashmir: श्रीनगर के बाहरी इलाके दाचीगाम के बीहड़ इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान गुरुवार (दिसंबर) को अपने चौथे दिन में प्रवेश कर गया, वहीं भारतीय सेना के एक जवान की अचानक हृदयाघात से मौत हो गई. 2 दिसंबर की रात को शुरू किए गए इस अभियान के परिणामस्वरूप 3 दिसंबर को एक आतंकवादी को मार गिराया गया.

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब सुरक्षा बल शहर के हारवन इलाके में फकीर गुजरी, दारा में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे, तो सेना के एक जवान को हार्ट अटैक हुआ. तुरंत ही जवान को उपचार दिया गया लेकिन जब तक पहाड़ उसको नीचे पहुंचाया जाता उसकी मृत्यु हो गयी. जवान की पहचान सेना की 34 असम राइफल्स के जसविंदर सिंह के रूप में की.

तलाशी अभियान चल रहा है
3 दिसंबर को पास के दाचीगाम में हुई मुठभेड़ के बाद हरवन के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चल रहा है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी मारा गया था. मृतक आतंकवादी की पहचान कैमोह कुलगाम के जुनैद भट के रूप में हुई है और वह प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.

छह गैर-स्थानीय मजदूर मारे गए थे
लश्कर-ए-तैयबा का श्रेणी 'ए' आतंकवादी भट 20 अक्टूबर को गंदेरबल के गगनगीर इलाके में एक सुरंग निर्माण स्थल के पास हुए हमले में शामिल था, जिसमें एक स्थानीय डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूर मारे गए थे.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार (5 दिसंबर) को हरवान के ऊपरी पहाड़ों में जंगल क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों को साफ करते समय रुक-रुक कर गोलीबारी के बीच बड़े पैमाने पर आंसू-गैस के गोले दागे. सूत्रों ने कहा कि संयुक्त बल क्षेत्र में कम से कम दो और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के कारण सावधानी से काम कर रहे हैं. एक अधिकारी ने कहा, "चुनौतीपूर्ण इलाके, खड़ी पहाड़ियों और घने वनस्पतियों की विशेषता ने ऑपरेशन को जटिल बना दिया है. सुरक्षाकर्मी सफल परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं."

'मौत ठंड के कारण हुई'
कश्मीर घाटी में इस समय भीषण ठंड की चपेट झेल रही है और आज रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 सेल्सियस तक लुढ़क गया जो पहाड़ी इलाके में माइनस 10 के आस पास था. अधिकारियों अनुसार जवान की मौत ठंड के कारण हुई इसका प्रमाण नहीं है लेकिन जांच आदेश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: 'बाबरी विध्वंस की बरसी के चलते मुझे किया गया नजरबंद', मीरवाइज उमर फारूक का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget