एक्सप्लोरर

सांसद इंजीनियर रशीद की याचिका पर फैसला सुरक्षित, 4 लाख रुपये जमा कराने से जुड़ा मामला

Engineer Rashid News: दिल्ली HC ने कहा कि अगर इंजीनियर रशीद को अंतरिम जमानत पर रिहा नहीं किया गया और वह हिरासत में रहते हुए संसद जाते हैं, तो जेल अधिकारियों के बजाय उन्हें इसका खर्च क्यों उठाना चाहिए

दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद की एक याचिका पर अपना फैसला सोमवार (18 अगस्त) को सुरक्षित रख लिया. रशीद ने उस आदेश में संशोधन करने का अनुरोध किया है, जिसमें उन्हें हिरासत में रहते हुए संसद जाने के लिये लगभग 4 लाख रुपये जमा करने को कहा गया है. जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की बेंच ने याचिका पर रशीद, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की ओर से प्रस्तुत दलीलें सुनीं. 

अदालत ने कहा कि यदि रशीद को अंतरिम जमानत पर रिहा नहीं किया गया और वह हिरासत में रहते हुए संसद जाते हैं, तो जेल अधिकारियों के बजाय उन्हें इसका खर्च क्यों उठाना चाहिए. जस्टिस भंभानी ने कहा, ‘‘चूंकि वह अभिरक्षा पैरोल में संसद भवन जाते हैं, इसलिए एक तरह से जेल ही उनके साथ चल रही है, तो खर्च जेल को ही वहन करना होगा.’’

इंजीनियर रशीद के वकील ने क्या कहा?

पिछले प्रश्न का उत्तर देते हुए, दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने अदालत को रशीद द्वारा वहन किए गए खर्चों का ब्योरा समझाया. रशीद के वकील ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि पुलिस अधिकारियों के वेतन को खर्च के एक हिस्से के रूप में शामिल किया गया है, जबकि दिल्ली जेल नियमों में इसका कोई उल्लेख नहीं है.

रशीद वेतन का भुगतान करने की स्थिति में नहीं- वकील

उन्होंने कहा, ''बारामूला के सांसद उचित खर्चों का भुगतान कर सकते हैं, जिसमें पुलिस अधिकारियों के दोपहर और रात के भोजन का खर्च शामिल है, लेकिन वे उनके वेतन का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं.'' अदालत ने इससे पहले दिल्ली पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा था कि सांसद रशीद पर हिरासत में रहते हुए संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए लगाए गए यात्रा व्यय की राशि की गणना का आधार क्या है.

 रशीद को जेल प्रशासन के पास कराना है 4 लाख रुपये जमा

एक समन्वय पीठ (Coordinate Bench) ने 25 मार्च को जम्मू कश्मीर के सांसद रशीद को निर्देश दिया था कि वह हिरासत में रहते हुए संसद सत्र में भाग लेने के लिए लगभग 4 लाख रुपये जेल प्रशासन के पास जमा कराएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget