एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, 'सुधार जरूरी, कांग्रेस ने जो बातें रखी हैं वो...'

Vikramaditya Singh on Waqf Amendment Bill: हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक जो लोकसभा में पास हुआ है, उस पर कांग्रेस ने अपनी बात को पूरी स्पष्टता के साथ रखा है.

Vikramaditya Singh News: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार (03 अप्रैल) को राज्यसभा में इस पर चर्चा हो रही है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ संशोधन विधेयक पर अपने विचार रखे हैं. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि देश में रिफॉर्म्स हों लेकिन ये पारदर्शिता के साथ होना चाहिए.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''वक्फ संशोधन विधेयक जो लोकसभा में पास हुआ है, इस पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी बात को पूरी स्पष्टता के साथ रखा है. कांग्रेस के साथ साथ 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी विपक्षी दल टीएमसी, डीएमके, एआईडीएमके, आरजेडी और आम आदमी पार्टी सभी ने इस मसले को पूरी मजबूती के साथ रखा है.''

'बहुत सारी विरोधाभासी चीजें निकलकर सामने आ रहीं'

हिमाचल प्रदेश के मंत्री ने आगे कहा, ''सब ये चाहते हैं कि रिफॉर्म्स हों, देश आगे बढ़े और उसमें हर तरीके से कार्य हो. मगर पारदर्शिता से होना चाहिए. इसमें से बहुत सारी विरोधाभासी चीजें निकलकर सामने आ रही हैं. पहले भी इस कानून को इंट्रोड्यूस किया गया था लेकिन उस समय लोकसभा की सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया था. उससे कुछ व्यूप्वाइंट्स निकलकर आए थे. खुद सरकार ने कुछ प्वाइंट्स को माना है और कुछ को नहीं माना है.'' 

वक्फ बिल को लेकर कई चीजों पर मंथन की जरूरत- विक्रमादित्य

उन्होंने ये भी कहा, ''इन सब चीजों के ऊपर गहन मंथन और विचार करने की आवश्यकता है. सबसे बड़ी बात ये है कि जो भी सरकार कर रही है वो संविधान के दायरे में रहकर करे. इसमें कुछ ऐसे विषय भी निकलकर सामने आए हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो गैर-संवैधानिक हैं. रिफॉर्म्स होने चाहिए उसमें कोई दोराय नहीं है लेकिन जो बातें कांग्रेस पार्टी और अन्य दूसरे दलों ने रखी हैं उसके ऊपर सरकार को मंथन करना चाहिए.''

बता दें कि लोकसभा में बुधवार (02 अप्रैल) को 12 घंटे की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल पास हो गया था. रात 2 बजे हुई वोटिंग में 520 सांसदों ने हिस्सा लिया. 288 सांसदों ने पक्ष में और 232 ने इस बिल के विरोध में वोट डाले.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget