एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल पर नरेश चौहान का बयान, ED-CBI से बचने के लिए बीजेपी का साथ दे रहे कुछ नेता

महाराष्ट्र में हुई सियासी उथल-पुथल पर सीएम सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का बयान सामने आया है. नरेश चौहान ने कहा कि कुछ नेता ईडी और सीबीआई से बचने के लिए बीजेपी का साथ दे रहे हैं.

Maharashtra Political Crisis: अजित पवार (Ajit Pawar) एक बार फिर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बने हैं. देशभर में महाराष्ट्र में हुए सियासी उठापटक की चर्चा जोरों पर है. महाराष्ट्र में हुई इस उठापटक के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सियासी हलचल देखने के लिए मिल रही है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान (Naresh Chauhan) का बयान सामने आया है. नरेश चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र में इस तरह की घटना नई नहीं है. छोटे-से वक्त में ही अजित पवार ने तीसरी बार उप मुख्यमंत्री की शपथ ले ली. नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता ईडी और सीबीआई से बचने के लिए बीजेपी का साथ दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में सत्तारूढ़ दल बीजेपी यह मॉडल है कि विपक्षी दल के नेताओं को कमजोर किया जाए. उन्होंने कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और इसका हिसाब भी जल्द किया जाएगा. हालांकि महाराष्ट्र में हुई सियासी उथल-पुथल का उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर असर पड़ने की किसी भी संभावना से इनकार किया है.

जयराम ठाकुर पर भी पलटवार
प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान (Naresh Chauhan) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दबाव में तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश क्षेत्र में काम कर रहे हैं. विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है. ऐसे में विपक्ष के नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री के कदम कि प्रदेश भर में सराहना भी हो रही है. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश में है.



बागवानों के हित में काम कर रही सरकार- चौहान
प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आगे कहा कि सरकार लगातार बागवानों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि कम वक्त में सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन में से बेचने का फैसला लिया है. इसके लिए 24 किलो का भार तय किया गया है. 24 किलो की पेटी में बागवानों को 22 किलो सेब का दाम मिल रहा है, जबकि अन्य वजन पेटी और मटेरियल का है. उन्होंने कहा कि सरकार खुले तौर पर बातचीत के लिए तैयार है. बागवानों और आढ़तियों को जो समस्या आ रही है, उस पर सरकार बातचीत कर रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी खुद पर पराला मंडी गए हैं. सरकार सकारात्मक रूप से इस बारे में विचार कर रही है. जहां समस्या होगी, उसे खत्म करने का काम किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget