एक्सप्लोरर

Leh Manali Highway: 1 जून से सभी गाड़ियों के लिए खुलेगा मनाली-लेह मार्ग, खूबसूरत वादियों का कर सकेंगे दीदार

Leh Manali Highway Open Date: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मनाली-लेह मार्ग को लाहौल स्पीति का जिला प्रशासन 1 जून से सभी गाड़ियों के लिए बहाल करने जा रहा है.

Himachal Pradesh News: मनाली-लेह मार्ग 1 जून से सभी गाड़ियों के लिए खुलने जा रहा है. सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग में 1 जून से सभी गाड़ियों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी. इससे भारतीय सेना, आम जनता और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी. मनाली-लेह मार्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. ऐसे में इस मार्ग के बहाल हो जाने के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. फिलहाल 31 मई तक 4x4 वाहनों को ही ऑड-इवन फार्मूले के आधार पर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद भेजा जा रहा है.

ऑड-इवन फार्मूले पर होगी आवाजाही

लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि बर्फ पर फिसलन के कारण फिलहाल निर्णय लिया गया है कि इवन तारीख यानी 22, 24, 26, 28 और 30 मई को मनाली बारालाचा से हल्की 4x4 गाड़ियां भेजी जाएंगी. इसके अलावा और तारीखों ऑड यानी 23, 25, 27, 29 और 31 मई को लेह से बारालाचा होकर मनाली की तरफ गाड़ियां भेजी जाएंगी. मनाली से जिंगजिंगबार तक पर्यटकों के 4x4 चेन युक्त गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी. इसके अलावा जरूरी सेवाओं और निर्माण सामग्री ले जा रही गाड़ियों को लेकर जाने की अनुमति होगी. शिंकुला दर्रे से जंस्कार की ओर भी हल्के 4x4 वाहन जा सकेंगे. जिला पुलिस सरचू में 22 मई को अपनी चेक पोस्ट स्थापित करेगी, ताकि आवाजाही कर रहे लोगों को कोई परेशानी न हो.

रोहतांग दर्रा भी जल्द होगा बहाल

इसके अलावा रोहतांग दर्रे की खूबसूरत वादियों को भी पर्यटक जल्द निहार सकेंगे. कुल्लू प्रशासन ने रोहतांग दर्रा मार्ग मढ़ी तक पर्यटकों के लिए खोल दिया है. रोहतांग की दूरी मढ़ी से करीब 15 किलोमीटर है. इसके बाद रोहतांग दर्रे को भी जल्द बहाल करने की तैयारी चल रही है. गुलाबा से मढ़ी तक जाने के लिए एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक ऑनलाइन परमिट लेना आवश्यक होगा. नियमों के मुताबिक 1 दिन में सिर्फ 1 हजार 200 गाड़ियां ही मृतक जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें:- पांचवीं के बच्चों को नहीं पता देश का नाम, विधायक बोले- यह हमारे लिए शर्मिंदगी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget