एक्सप्लोरर

आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे हिमाचल में पर्यटन निगम, बैठक में टेक्निकल स्टाफ की भर्ती का फैसला

Himachal News: हिमाचल पर्यटन निगम की गाड़ी आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे ही आगे बढ़ने वाली है. निगम ने होटल में आउटसोर्स आधार पर टेक्निकल स्टाफ भर्ती करने का फैसला लिया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल में आउटसोर्स आधार पर टेक्निकल स्टाफ की भर्ती होगी. यह फैसला मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने की.

रघुबीर सिंह बाली ने माना कि आउटसोर्स आधार पर निगम को कम वेतन पर कर्मचारी उपलब्ध होंगे. यही वजह है कि निगम आउटसोर्स आधार पर भर्तियां कर रहा है. बाली ने कहा कि निगम कई अधिकारियों को प्राइवेट होटल इंडस्ट्री से तीन से पांच गुना तक ज्यादा वेतन देता है. निगम की कोशिश है कि कम वेतन में आउटसोर्स कर्मचारी से ज्यादा काम लिया जाए. 

होटलों में बनेगा क्लब हाउस और आइस स्केटिंग रिंक 

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. मनाली के अलावा कई अन्य होटलों में निगम क्लब हाउस और आइस स्केटिंग रिंक की सुविधा भी दी जाएगी.

पर्यटन निगम एक नया कार्यालय शिमला के होटल हॉलीडे होम के साथ बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा. रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि निगम के होटलों में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए एक कंपनी के साथ करार किया जा रहा है. होटल के कमरे की बुकिंग होते ही कंपनी निगम को एडवांस पेमेंट करेगी. उन्होंने कहा कि पहली बार देश की सबसे बड़ी कंपनी के साथ यह करार किया जाएगा. 

आय में बढ़ोतरी करने की हो रही कोशिश

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें राज्य के पर्यटन को आगे बढ़ने का काम दिया है. इस दिशा में भी काम कर रहे हैं. साल 1990 से लेकर लगातार पर्यटन निगम के कई होटलों को नुकसान हो रहा है. इन होटलों को फायदे में लाने के लिए भी काम किया जा रहा है. बाली ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि निगम के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकल जाएगा.

HPTDC के 35 होटल घाटे में 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का गठन साल 1972 में हुआ था. पर्यटन विकास निगम की राज्य में एक होटल और रेस्टोरेंट की बड़ी श्रृंखला है. इसमें 56 होटल शामिल हैं. इन 56 होटलों में 1 हजार 111 कमरे हैं.

हिमाचल पर्यटन विकास निगम 64 रेस्टोरेंट और कैफे भी चलता है. निगम को हो रहा नुकसान चिंता का विषय बना हुआ है. निगम के 35 होटल घाटे में चल रहे हैं. पर्यटन विकास निगम के सिर्फ 20 होटल ही फायदे का सौदा हैं. घाटे में चल रहे निगम के होटल की संख्या 63 फीसदी से ज्यादा है. इससे पहले पर्यटन विकास निगम के 56 फ़ीसदी होटल नुकसान में थे. अब इस नुकसान में 7 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो गई है.

इसे भी पढ़ें: नवंबर में भी तप रहे हिमाचल के पहाड़! अब कांगड़ा और मंडी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget