एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Himachal Rain Forecast: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसी तरह से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में शिमला और उसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार (28 जून) को भारी वर्षा हुई. मौसम विभाग ने सप्ताहांत को राज्य के 12 में से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 'भारी वर्षा' होने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग ने एक और दो जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने, गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में चार जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई  है. दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार (27 जून) को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंचा.

इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचा है. विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मलबा गिरने से यातायात बाधित
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को दिन में शिमला में कई स्थानों पर नालों से मलबा सड़क पर गिर पड़ा. इसकी वजह से मलयाना सुराला रोड पर एक नाले के समीप तीन वाहन मलबे में दब गये, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई. 

राज्य आपात अभियान केंद्र के अनुसार, एक अन्य घटना में कांगड़ा में दो सड़कें, किन्नौर और कुल्लू जिलों में एक-एक सड़क वर्षा के बाद यातायात के लिए अवरुद्ध हो गयी. 

जुब्बारहट्टी में हुई सबसे अधिक बारिश
राजधानी शिमला और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है. शिमला में 84 मिलीमीटर और उपनगरीय क्षेत्र जुब्बारहट्टी में 136 मिलीमीटर बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, गोहर में 42 मिलीमीटर, माशोबरा में 38 मिलीमीटर, स्लार में 34.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

इसके अलावा कुफरी और शिलारू में 24.2 मिलीमीटर, सराहन और बर्थिन में 22 मिलीमीटर, घागस में 18.8 मिलीमीटर, कारसोग में 18.2 मिलीमीटर, काहू में 16 मिलीमीटर और पंडोह में 12 मिलीमीटर वर्षा हुई.

बारिश के बाद मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने तेज हवा और वर्षा से बागानों, बागवानी, खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है. इसके साथ भारी बारिश से कमजोर पड़ गये ढांचों और मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचने, यातायात बाधित होने और निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की चेतावनी दी है.

सीएम सुक्खू ने की ये अपील
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले में चोपाल के समीप नेरवा से नुकसान की खबर आने की बात कही है. उन्होंने कहा, "मैं राज्य के लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने का अनुरोध करता हूं, क्योंकि बादल फटने के बाद जलस्तर बढ़ता है जो घातक हो सकता है, ऐसे में लोग सावधानी बरतें."

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 2.59 लाख मतदाता करेंगे 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, किस विधानसभा में कितने वोटर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
Shimla News: सीएम सुक्खू ने मनाया 63वां जन्मदिन, सरकारी आवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता
शिमला: सीएम सुक्खू ने मनाया 63वां जन्मदिन, सरकारी आवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता
हिमाचल: सदन में बजट चर्चा के बाद CM सुक्खू के जवाब से संतुष्ट नहीं विपक्ष, किया वॉकआउट
हिमाचल: सदन में बजट चर्चा के बाद CM सुक्खू के जवाब से संतुष्ट नहीं विपक्ष, किया वॉकआउट
Himachal News: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगेगा सेस? CM सुक्खू ने विधानसभा में दिया ऐसा बयान
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगेगा सेस? CM सुक्खू ने विधानसभा में दिया ऐसा बयान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget