एक्सप्लोरर

बर्फ में 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे स्कूली बच्चे, कड़कड़ाती ठंड में सिरमौर में दी परीक्षा

Himachal News: सिरमौर जिले के हरिपुरधार में बच्चे बर्फबारी के बीच 12 किमी पैदल चलकर परीक्षा देने स्कूल पहुंचे. कमरों में तापमान माइनस पांच डिग्री होने के बाद भी तीन घंटे तक ठंडे कमरे में परीक्षा दी.

Snowfall In Himachal Pradesh: पहाड़ देखने में जितने खूबसूरत होते हैं. वास्तव में उतने ही खतरनाक भी होते हैं. पहाड़ में रहने वाले लोगों का जीवन सदैव चुनौतियों से भरा ही रहता है. ऐसी ही चुनौती जिला सिरमौर के हरिपुरधार में छोटे बच्चों के सामने उस समय आकर खड़ी हो गई, जब बर्फबारी के दौरान उन्हें परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचना पड़ा. 

इलाके में तापमान माइनस पांच डिग्री तक लुढ़क चुका था और सड़क भी बर्फ से भरी हुई थी. इस बीच स्कूल में वार्षिक परीक्षा थी, तो बच्चों को संघर्ष कर स्कूल तक पहुंचना पड़ा. कई बच्चों ने तो बर्फ में करीब 12 किलोमीटर का पैदल सफर कर स्कूल पहुंचने का जोखिम उठाया.

बर्फबारी की वजह से बंद पड़ी सड़क
इन दिनों हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से स्कूली बच्चों की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं. हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार इलाके में प्राइमरी स्कूल में 143 बच्चे पढ़ाई करते हैं. समुद्र तल से करीब आठ हजार फीट की ऊंचाई पर बच्चों को संघर्ष कर परीक्षा देने के लिए पहुंचना पड़ा. बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हो चुकी थी. ऐसे में पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा. कई बच्चों को तो उनके मां-बाप पीठ पर उठाकर स्कूल तक पहुंचे. सुबह के वक्त पहले बच्चों ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और उसके बाद तीन घंटे तक ठंडा कमरे में बैठकर परीक्षा दी.

अभिभावकों की सरकार से अहम मांग
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पढ़ने वाले इन बच्चों के अभिभावकों की मांग है कि बच्चों की परीक्षा दिसंबर महीने में न करवाई जाए. अभिभावक दिनेश ठाकुर ने कहा कि चंबा और किन्नौर की तर्ज पर हरिपुरधार इलाके में भी नवंबर महीने के अंत तक परीक्षाओं को पूरा करवा देना चाहिए. 

दिसंबर महीने में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ जाती है और बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ठंड के दौरान कई बच्चे बीमार पड़ जाते हैं और परीक्षा सही तरह से नहीं दे पाते. ऐसे में बच्चों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाता है. अभिभावकों ने राज्य सरकार और स्कूल शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि बच्चों की परीक्षाएं नवंबर महीने के अंत तक पूरी करवा दी जाए.

डिप्टी डायरेक्टर को सुझाव दे सकते हैं अभिभावक
वहीं, हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि विभाग अभी स्कूलों में छुट्टियों की शेड्यूल में बदलाव कर रहा है. जिला सिरमौर के हरिपुरधार स्कूल को लेकर अभिभावक डिप्टी डायरेक्टर को सुझाव दे सकते हैं. सुझाव मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा. विभाग स्कूली बच्चों की परेशानी को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: सुक्खू सरकार को बैकफुट पर लाएगी बीजेपी? 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget