एक्सप्लोरर

'DA देने के लिए आभार, अन्य मांगें अब भी बरकरार', सुक्खू सरकार को हिमाचल के कर्मचारियों की दो टूक

Himachal News: हिमाचल सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अब भी उनकी कई मांगें लंबित हैं.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ में मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से DA जारी करने की मांग पूरी करने पर आभार व्यक्त किया.

जनरल हाउस में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि आज कर्मचारियों के हाव-भाव और जोश में कुछ कमी नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ही सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ में ही कर्मचारियों के अधिकार की लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में उन्हें न सिर्फ कर्मचारियों का बल्कि आम जनता का भी सहयोग मिला. महासंघ की लड़ाई से ही मेडिकल बिल के एकमुश्त भुगतान की भी घोषणा हुई है. 

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारी ही उनकी ताकत है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके जो मांगें मानी हैं, उसके लिए भी उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं. लेकिन अब तक जो मिला है वह काफी नहीं है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अन्य मांगें अब भी लंबित हैं. पिछली बार जनरल हाउस का आयोजन करने के बाद कई कर्मचारियों के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस और मेमो जारी किया गया.

उन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द इस नोटिस को वापस लिया जाए. उन्होंने कहा कि उन पर थाना छोटा शिमला में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक पत्र भी आया है. उन्होंने कहा कि उनकी सारी लड़ाई कर्मचारियों के हित के लिए है. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने ही पेंशनर्स के हाथ की भी लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की इस लड़ाई की वजह से ही राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणा का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, लेकिन उनकी अन्य मांगे अब भी बरकरार हैं.

CM सुक्खू ने 11 अक्टूबर को की थी घोषणा

दशहरे से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणा की थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि अक्टूबर महीने की सैलरी और पेंशन दिवाली के त्योहार से पहले ही खाते में डाल दी जाएगी. कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन अक्टूबर महीने की 28 तारीख को ही मिल जाएगी, जबकि यह वेतन नवंबर महीने में मिलना था. राज्य सरकार ने यह फैसला दीपावली के त्योहार के मद्देनजर किया.

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चार फीसदी डीए की किस्त देने की भी घोषणा की. यह किस्त 1 जनवरी, 2023 से देय है. राज्य में सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के मेडिकल री-इंबर्समेंट भी कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य के पेंशनर्स को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने 75 साल और इससे ज्यादा उम्र वाले पेंशनर्स एकमुश्त एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा. डीए और मेडिकल बिल के भुगतान से सरकारी खजाने पर 600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. मुख्यमंत्री की ओर से की गई सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार का ढाई हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा.

इसे भी पढ़ें: पहाड़ों की रानी शिमला में फ्लाइंग फेस्टिवल, द ग्रेट खली भी बनेंगे फेस्ट का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget