एक्सप्लोरर

Himachal BJP New President: लोकसभा चुनाव के पहले डॉ. बिंदल के हाथों में हिमाचल बीजेपी की कमान, अब इस रणनीति पर काम करेगी पार्टी!

डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर बीजेपी ने हिमाचल की कमान सौंपी है. बिंदल की रणनीति क्या गुटों में बंटी बीजेपी को फिर से एक कर पाएगी. लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिंदल की ताजपोशी अहम मानी जा रही है.

Himachal News: भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ऐसा फैसला लेते है कि किसी ने सोचा तक नहीं हो. बीजेपी ने हिमाचल के लिए नए अध्यक्ष के तौर पर आश्चर्यजनक ढंग से डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति की है. आलकमान के इस फैसले को देखकर तो यहीं कहा जा सकता है. 3 साल पहले मई महीने में डॉ. बिंदल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जुलाई 2020 में कोरोना काल के बीच शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. 

चौंका देने वाली है बिंदल की वापसी
आपको बता दें कि डॉ. बिंदल का इस्तीफा कथित पी.पी.ई. घोटाले के बाद हुआ था. ऐसे में किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि डॉ. बिंदल की अध्यक्ष के तौर एक बार फिर वापसी हो सकती है. हाल ही में विधानसभा चुनाव हारे डॉ. बिंदल के लिए यह मौका किसी संजीवनी से कम नहीं है.

धूमल के नजदीकी हैं बिंदल
हिमाचल बीजेपी के नए सरदार डॉ. राजीव बिंदल पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नजदीकी माने जाते हैं. डॉ. बिंदल धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर भी रहे. हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कुशल संगठक माने जाने वाले राजीव बिंदल पार्टी की नई दिशा और दशा तय करने वाले हैं. साल 2020 में 5 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी की वर्किंग को पूरी तरह बदल डाला था. बूथ लेवल के कार्यकर्ता से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री पार्टी के काम के लिए एक्टिव नजर आते थे.

एक सूत्र में पिरोने की चुनौती 
इससे पहले कि डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार कर पाते, उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. बिंदल को अब बीजेपी ने एक अहम मौके पर पार्टी का अध्यक्ष बनाया है. मौजूदा वक्त में अलग-अलग गुटों में बंटी बीजेपी को एक सूत्र में पिरोने की चुनौती बिंदल के सामने रहने वाली है. डॉ. बिंदल ही अब हिमाचल बीजेपी की सियासी नब्ज़ पकड़ेंगे और दु:खी हुई नब्ज़ पकड़कर सही इलाज देंगे, जिसकी बीजेपी को जरूरत है.

हाशिए पर गया गुट होगा सक्रिय
डॉ. राजीव बिंदल के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जानकार इसे नई दशा और दिशा देने वाला फैसला बता रहे हैं. जानकारों का मत यह भी है कि इससे हाशिए पर गया धूमल गुट एक बार फिर पार्टी में सक्रिय होगा. हालांकि डॉ. बिंदल के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटों को एक्टिव न कर पूरी पार्टी को ही एक्टिव करने की रहने वाली है. लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय रह गया है.

क्या पार्टी को मिलेगी नई जान?
पहले उपचुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी कार्यकर्ता खासे हतोत्साहित हैं. ऐसे में बिंदल को एक बार फिर कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर उनमें जोश भरने का भी काम करना होगा. 8 दिन बाद दो मई को शिमला नगर निगम के चुनाव हैं. यहां भी पार्टी की स्थिति इतनी मजबूत नजर नहीं आ रही. यह देखना भी दिलचस्प रहने वाला है कि इन आठ दिनों में डॉ. बिंदल पार्टी को चुनाव जिताने के लिए कौन-सी दिशा देते हैं. कुल-मिलाकर बीते 5 सालों से हाशिए पर गई बीजेपी का एक हिस्सा एक बार फिर सक्रिय होगा और पार्टी को नई जान मिलेगी.

यह भी पढ़ें: MC Shimla Elections: BJP ने जारी किया 21 सूत्रीय दृष्टि पत्र, जयराम ठाकुर बोले- 'गारंटी नहीं, विजन लेकर आए हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget