एक्सप्लोरर

सीएम सुक्खू ने किया महिला होमगार्ड को इतने दिनों की मैटरनिटी लीव देने का ऐलान, दैनिक भत्ता भी बढ़ाया

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को महिला गृह रक्षकों को मैटरनिटी लीव देने की घोषणा की. साथ ही गृह रक्षकों के दैनिक भत्ते बढ़ाने की भी बात कही.

Himachal Pradesh News: शिमला के रिज मैदान में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 62वां राज्यस्तरीय राइजिंग डे आयोजित किया गया. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस समारोह की अध्यक्षता की.

गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राइजिंग डे पर पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम तीन दिन तक चला और शुक्रवार को इसका समापन हो गया. समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला गृह रक्षकों को बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला गृह रक्षकों को 180 दिन की मैटरनिटी लीव देने की घोषणा की. साथ ही प्रदेश के बाहर तैनाती के दौरान गृह रक्षकों के दैनिक भत्ते को 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने की घोषणा की है.

प्लाटून कमांडर लता राही ने किया महिला टुकड़ी का नेतृत्व

इस कार्यक्रम के दौरान कमांडर विनय कुमार के नेतृत्व में 17 टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं. प्लाटून कमांडर लता राही के नेतृत्व में महिला टुकड़ी दल, संबंधित कमांडर के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टुकड़ियों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया. गृह रक्षा जवानों ने बैटल मार्च पास्ट और गृह रक्षा बैंड के ने संगीतमयी प्रस्तुति दी. 'सुरक्षित हिमाचल' थीम पर गृह रक्षा के जवानों ने आपदा प्रबंधन तकनीक को प्रदर्शित किया.

जल्द ही गृह रक्षकों के 700 पद भरे जाएंगे

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही गृह रक्षकों के 700 पद भरे जाएंगे. इससे विभाग के काम में कार्य कुशलता आएगी और मजबूती भी मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2023 और साल 2024 में जब हिमाचल प्रदेश में आपदा ही तब गृह रक्षों ने आगे आकर प्रभावितों तक मदद पहुंचाने का काम किया. गृह रक्षा राइजिंग डे के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने गृह रक्षकों, अग्निशमन विभाग के कर्मियों और एसडीआरएफ के काम की तारीफ की.

दो साल में चार नए अग्निशमन केंद्र की शुरुआत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने का भी काम कर रही है. उनकी सरकार ने बीते दो सालों में नादौन, देहरा, इंदौरा और कोटखाई में चार नए अग्निशमन केंद्र स्थापित किए हैं. अग्निशमन सेवा विभाग में 240 पद सृजित किए हैं. विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आठ अग्निशमन वाहन खरीदने को मंजूरी दी है. प्रदेश सरकार अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए हर संभव मदद दे रही है.

इसे भी पढ़ें:  मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गिनवाए अपने दो साल के काम, सहयोग के लिए केंद्र का जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget