एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: कांग्रेस ने हिमाचल में पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया, चंद्र कुमार के हाथों में थमाई कमान

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल को कांग्रेस ने पद से हटा दिया है. नए कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है.

Shimla News: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से पवन काजल को हटाकर उनकी जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की है. कांग्रेस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, "कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक पवन काजल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी है." हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में लग गयी है.

पवन काजल आज शामिल हो सकते हैं बीजेपी में 
बता दें कि चंद्र कुमार हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. कुमार सरकार में वन मंत्री रहे है. उन्होंने शांता कुमार को हराकर लोकसभा सदस्य का चुनाव भी जीता था। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर काजल को हटाकर चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव बड़ा उलटफेर करना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन काजल आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं लगातार हो रही हैं. अटकलें यह भी लगाईं जा रही हैं कि आज दिल्ली में पवन काजल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल बीजेपी के नेताओं के बीच में होने वाली बैठक के बाद पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं.

 

 

Himachal News: मनीष सिसोदिया और भगवंत मान का हिमाचल दौरा आज, शिमला में करेंगे पहली चुनाव गारंटी की घोषणा

कांग्रस चुनाव के लिए कस रही कमर
फिलहाल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. कांग्रेस कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखना चाहती है. इसलिए पार्टी में बड़ा उलट फेर कर रही है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं. जिनमें से बीजेपी के पास 44 सीटें आई थी जबकि कांग्रेस को 21 सीट पर जीत मिली थी. इनके अलावा माकपा को एक सीट हाथ लगी थी.

Himachal Rain: हिमाचल में भारी बारिश से भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर बढ़ा, पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget