एक्सप्लोरर

Himachal News: 'भुट्टो तो मेरे पास बार-बार आकर डिनर..., अगले दिन बिक गए', बागी विधायकों पर CM सुक्खू का हमला

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ में चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सबूत हैं.

By Poll in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होने हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने गुरुवार को जिला ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पक्ष में प्रचार शुरू किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला साधते हुए नजर आए.

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ में कहा कि हमारे पास पैसे का बल नहीं है. हमारे पास ईमानदारी, नैतिकता और जनता के हौसले का बल है. कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सबूत हैं. समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे.

बागी भुट्टो पर CM का निशाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसभा ने कहा कि ऐसे दलाल राजनीति में नहीं चाहिए. इन्हें वोट की चोट कर सबक सिखाएं और इनकी जमानत भी जब्त करा दें. कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो उनके पास सिर्फ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को फोन कराने के लिए आते थे.

उन्होंने जनता की समस्याओं को कभी नहीं उठाया. वह जनता से जुड़े कामों को उन्हें पीए के पास दे जाते थे. उन्होंने मुझसे कभी इन्हीं कहा कि लोगों के काम कर दो. मैं खुद उनके दिए कागज पढ़कर जनता के काम करता रहा. मुख्यमंत्री ने कहा ''अब लड़ाई सत्य और झूठ की है. झूठ बार-बार सत्य से टकराएगा, भुट्टो बार-बार आकर झूठ बोलेगा. जनता को उसे सबक सिखाना है.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस सभी छह सीटें जीतेगी और चारों लोकसभा की सीटों पर भी जीत हासिल करेगी.

हमने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद किए- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने 14 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर दिए, इसलिए बागियों को तकलीफ हुई. जिस दिन कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पास होना था, उससे एक दिन पहले राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई.

उसमें कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. उसके बाद कंडाघाट के एक होटल में कुछ देर रुके और फिर पंचकूला और चंडीगढ़ के होटलों में रुके. 28 फरवरी को बजट पारित होना था और यह दो हेलीकॉप्टर में सीआरपीएफ के साथ आये.

विधानसभा का एक गेट तक तोड़ दिया. विधानसभा में हाजिरी लगाई और बजट पर वोटिंग के समय गैर हाजिर रहे. भुट्टो तो मेरे पास बार-बार आकर डिनर में बने खाने का स्वाद बता रहे थे और अगले दिन बिक गए.

कुटलैहड़ में विवेक का नाम सबसे ऊपर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ में काफी काम किया है. उपचुनाव में टिकट के लिए उनका नाम सबसे ऊपर है. इस समय लड़ाई टिकट की नहीं है. यह लड़ाई असत्य और सत्य के बीच है.

कुटलैहड़ में विवेक का समर्थन करें. बागी भुट्टो को वोट के जरिये इतनी चोट करो कि वह सबक सीखे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सांसद ऊना से होगा, सतपाल रायजादा जुझारू और मेहनती हैं. लोकसभा की टिकट मिलने पर उनका समर्थन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget