एक्सप्लोरर

शराबियों पर फिर मेहरबान दिखे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, 'झूमने वालों को हवालात नहीं, होटल तक छोड़ें'

Himachal Pradesh News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह एक बार फिर शराबियों पर मेहरबान नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आकर घूमने वालों को हवालात में नहीं डाला जाएगा.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में शराब पीकर यहां की खूबसूरती का आनंद लेने वाले शराबियों का लिए राहत भरी खबर आई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर शराब पीने वालों पर मेहरबान नजर आ रहे हैं.

शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हिमाचल प्रदेश अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. कोई भी अगर झूम जाए, तो उसे झूमने नहीं देना है. यह नहीं कि उसे हवालात में बंद कर देना है. मैंने पुलिसवालों को भी निर्देश दिए हैं कि जो परिवार के साथ भी झूमने वाले आ जाते हैं, उन्हें भी प्यार से होटल तक छोड़ना है.''

विंटर कार्निवाल का सीएम ने किया उद्घाटन

उन्होंने कहा, ''24 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलने वाले शिमला विंटर कार्निवाल पर्यटकों के आतिथ्य के लिए तैयार है. भारत और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति अतिथि देवो भव: वाली है. आपसी मेल मिलाप और भाईचारे के साथ इस विंटर कार्निवाल का आनंद उठाना है". 

यह पहली बार नहीं है, जब प्रदेश में शराबियों को इस तरह का ऑफर दिया जा रहा है. इससे पहले बीते साल भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शराबियों को यह खुला ऑफर दे चुके हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मंगलवार (24 दिसंबर) को शिमला विंटर कार्निवाल के उद्घाटन समारोह पर पहुंचे थे. यह कार्निवल 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान लाखों की संख्या में यहां पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है.

5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे कमर्शियल संस्थान

गौर हो कि क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी हिमाचल प्रदेश का रुख करने लगे हैं. हर साल दिसंबर महीने के आखिर में बड़ी संख्या में यहां घूमने के लिए बाहरी राज्यों से लोग पहुंचते हैं.

इस बीच हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने कारोबारियों के साथ सैलानियों को बड़ी राहत दी है. अब हिमाचल प्रदेश में होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रह सकेंगे. यह छूट 5 जनवरी तक लागू रहेगी.

हिमाचल में बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित, तीन नेशनल हाईवे के साथ 174 सड़कें बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget