एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म, कर्मचारियों की सुक्खू सरकार को दी ये चेतावनी

Himachal News: हिमाचल सरकार ने विद्युत बोर्ड में 51 पद खत्म किए. इससे असंतुष्ट कर्मचारियों ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. संयुक्त मोर्चा ने वर्क-टू-रूल शुरू किया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और बिजली बोर्ड कर्मचारियों के बीच एक बार फिर ठन सकती है. हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में 51 पदों को खत्म कर दिया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है.

कर्मचारियों में इन पदों को खत्म करने के खिलाफ विरोध पैदा हो चुका है. हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी-इंजीनियर संयुक्त मोर्चा ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज करवाया है. यह फैसला वापस लेने के लिए राज्य सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है.

बिजली बोर्ड में 51 पदों को किया गया खत्म
दरअसल, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 51 पदों को खत्म किया गया है. इनमें अधीक्षण अभियंता वर्क्स (Superintending Engineer Works) के सात पद हैं. यह पद मुख्य अभियंता कार्यालय ऑपरेशन (Chief Engineer Office Operation) शिमला, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, मुख्य अभियंता जेनरेशन हमीरपुर, मुख्य अभियंता ईएस शिमला और मुख्य अभियंता परियोजना शिमला में हैं. इसके पीछे की वजह रेशनलाइजेशन बताई गई है. 

इसके साथ ही वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वाणिज्य एवं वर्क्स (Senior Superintending Engineer Commerce and Works) के छह पद खत्म कर वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वर्क्स के रूप में दोबारा नामित किए गए हैं.

कर्मचारियों की सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी
हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी, इंजीनियर और पेंशनर जॉइंट के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड के पदों को खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण है. इन पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को दूसरे पदों पर शिफ्ट किया गया है. संयुक्त मोर्चा ने पहले भी इसका विरोध दर्ज कराया था. इस संबंध में शुक्रवार को बैठक भी की गई है. हीरालाल वर्मा ने कहा कि आपातकालीन बैठक में यह फैसला किया गया है कि शनिवार से कर्मचारी और अन्य अभियंता वर्क टू रूल के तहत काम करेंगे. 

शाम छह बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक मोबाइल फोन बंद रखे जाएंगे. अब तक कर्मचारी 24 घंटे अपना फोन ऑन रख काम में सहयोग करते आ रहे थे. राज्य सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे. गौर हो कि इससे पहले जनवरी महीने में ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच तल्खी बढ़ गई थी.

इन पदों को भी किया गया खत्म
इस अधिसूचना के मुताबिक, सहायक अभियंता वर्क्स (Assistant Engineer Works) के 22 पद कुमारसैन, काजा, रिकांगपिओ, रोहडू, सोलन, अर्की, धर्मशाला, नगरोटा-बगवां, लंबागांव, बैजनाथ, डलहौजी, नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर, करसोग, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, मनाली, नादौन, बड़सर, घुमारवीं और अंब में खत्म किए गए हैं. सहायक अभियंता के ही 16 अन्य पद कांगड़ा, डलहौजी, शिमला, रामपुर, रोहडू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, शिमला, पालमपुर, भाबानगर और नाहन में खत्म कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Himachal: करवा चौथ से पहले शिमला के बाजारों में भारी भीड़, मेहंदी लगवाने को भी लग रही लंबी लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget