एक्सप्लोरर

'कोरोना काल में जान पर खेलकर...',भावुक हुई महिला कर्मी, मेडिकल कॉलेज के कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

Himachal News: शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को दो महीने से सैलरी नहीं मिली है. इससे यह कर्मचारी खासे परेशान हैं. अब इनके सब्र का बांध टूटने लगा है.

Himachal Pradesh News: अपने घर-परिवार का गुजर-बसर करने के लिए हर महीने वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों को अगर सैलरी ही न मिले, तो परिवार को पाला कैसे जाएगा. यही सवाल शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के सामने आ खड़ा हुआ है.

आईजीएमसी में सफाई कर्मचारी, वार्ड अटेंडेंट, मेस वर्कर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के साथ लॉन्ड्री कर्मचारियों को वेतन ही नहीं मिला है. अपनी मांगों को लेकर सोमवार दोपहर आईजीएमसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले मुख्य गेट पर एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया. 

बड़े आंदोलन की सीधी चेतावनी 

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अस्पताल के प्रिंसिपल, एडिशनल डायरेक्टर और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द उनके वेतन के भुगतान के साथ अन्य मांगों को पूरा किया जाए. यदि ऐसा नहीं होता है, तो 23 दिसंबर के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज प्रशासन और ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के खिलाफ आंदोलन की राह अख्तियार की जाएगी. इसके तहत हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे. यही नहीं, यूनियन ने राजभवन, सचिवालय और बड़े अधिकारियों के घेराव की भी चेतावनी दी है.

भीगी आंखों ने दी निर्णायक आंदोलन की चेतावनी

यूनियन का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर ठेकेदार उनका शोषण कर रहे हैं. लंबे वक्त से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के तौर पर काम कर रही एक महिला कर्मी तो मीडिया के साथ बातचीत के दौरान भावुक हो गई और रोकर अपने आप बीती सुनाई. महिला कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने ऐसे मरीजों की सेवा की, जिनके परिवार के लोग भी उनके पास जाने के लिए तैयार नहीं थे. आज उनकी मेहनत का अस्पताल प्रशासन यह फल दे रहा है कि उन्हें वक्त पर वेतन ही नहीं दिया जा रहा.

नियमों का किया जा रहा उल्लंघन- मेहरा

वहीं, सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि ठेकेदार गंभीर रूप से मजदूरों का शोषण कर रहे हैं. कर्मचारियों को वक्त पर वेतन दिया जाना चाहिए, लेकिन एक साजिश के तहत वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसे करीब 150 कर्मचारी हैं, जिन्हें दो महीने का वेतन नहीं दिया गया है.

यह नियमों के खिलाफ है. इन सभी कर्मचारियों से अतिरिक्त काम भी करवाया जाता है. बावजूद इसके इन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार श्रम कानून और 12 जून को श्रम कार्यालय में हुए समझौते की भी खुली अवहेलना है.

उन्होंने चेताया है कि अगर मांगे नहीं मानी गई, तो जल्द ही अस्पताल की यह कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. इस बारे में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव से बात करने की कोशिश की गई, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें: शिमला में आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन', 81 ड्राइवर को वापस नौकरी पर रखने की मांग, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget