एक्सप्लोरर

Himachal Politics: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला, पूछा- 5 साल में किया क्या बड़ा काम?

Shimla News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा 5 साल तक बीजेपी मंडी में एयरपोर्ट बनाने की बातें करती रही, लेकिन उसका एक पत्थर तक नहीं रखा जा सका.

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना  साधा है. प्रतिभा सिंह ने बीजेपी से पूछा है कि आखिर बीते पांच साल में ऐसा कौन सा काम किया गया, जिससे प्रदेश में विकास नजर आए. प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो विकास हुआ है, वह पिछली कांग्रेस सरकारों की ही देन है.

बीजेपी ने कौन-सा बड़ा काम किया?
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कोरोना का ही रोना रोती रही जिसका कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि पांच साल बीजेपी सरकार को काम करने का समय मिला, लेकिन बीजेपी से कोई काम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि आज बड़े-बड़े अस्पताल, पुल और सभी बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार की ही देन हैं. उन्होंने कहा कि पांच साल तक बीजेपी मंडी में एयरपोर्ट बनाने की बातें करती रही, लेकिन उसका एक पत्थर तक नहीं रखा जा सका.

तथ्यहीन बयानबाजी करती है बीजेपी- प्रतिभा सिंह 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता को दी गई कांग्रेस की गारंटियों को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी गारंटियां पांच साल के लिए दी हैं. हम जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं और पांच साल बाद जनता को जवाब देंगे कि हमने कौन-सी गारंटी पूरी की है? अभी सरकार बने हुए चार महीने का ही वक्त हुआ है. ऐसे में बीजेपी को तथ्यहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम शिमला चुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार है. प्रदेश में जीत हासिल करने के बाद अब नगर निगम शिमला में भी कांग्रेस पार्टी की ही जीत होने जा रही है.

युवाओं के लिए खुलेगें बुक कैफे और जिम
रविवार को बैनमोर वार्ड में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस शहर के हर वार्ड में युवाओं के लिए बुक कैफे और ओपन जिम खोलेगी. 

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: कैसे कथित PPE किट घोटाले ने छीना था राजीव बिंदल का हिमाचल BJP अध्यक्ष पद? अब तीन साल बाद हुई वापसी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget